आज का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष – कन्या राशि में चंद्रमा की मौजूदगी आपको आत्मविश्वासी बनाएगी और खुशी प्रदान करेगी। इसके प्रभाव से मेष राशि के जातक अपने भविष्य से जुड़े सही फैसले ले पाएंगे। आज के दिन आपके निजी जीवन में लंबे समय से चल रही परेशानी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। अपने जीवन में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए आज के दिन सफेद रंग का वस्त्र धारण करें। बेहतरीन और दूरगामी परिणामों के लिए किए जाने वाले जरूरी काम सायं 3 बजे से 4.30 बजे के बीच में करें।

वृष – चंद्रमा की कन्‍या राशि में मौजूदगी से वृष राशि के जातक आज आराम और शांति का अनुभव करेंगे। प्रियजनों का साथ आपको दिली खुशी देगा, उनकी जरूरतों का विशेष ध्‍यान रखें। आज के दिन आपका परिवार सबसे महत्‍वपूर्ण होगा। आज आपका शुभ समय दोपहर 3.30 बजे से शाम के 5 बजे के बीच होगा। अपने सभी जरूरी काम आप इस दौरान कर सकते हैं। आज आपका शुभ रंग भूरा होगा।

मिथुन – मिथुन राशि के जातक आज रचनात्‍मकता से लबरेज रहेंगे। चंद्रमा की कन्‍या राशि में मौजूदगी आपके अनुकूल है इसलिए आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने में कामयाब होंगे। अपने हुनर का प्रदर्शन करने पर आपको काफी प्रोत्‍साहन और पहचान भी मिलेगी। सकारात्‍मक दृष्‍टिकोण के साथ दिन की शुरुआत करें। मगर घर के भीतर किसी भी तरह के मतभेद से बचने का प्रयास करें। आज के दिन अपका शुभ रंग है स्‍लेटी और शुभ समय दिन के 11 बजे से 12.30 बजे के बीच है।

कर्क – आज के दिन कन्‍या राशि में चंद्रमा की मौजूदगी कर्क राशि के जातकों के लिए भी अनुकूल रहेगी। आज आप परिवार के साथ अच्‍छा समय बिताएंगे। आज आप वो करें जिससे परिवार के साथ आपके रिश्‍ते मजबूत हों और आपसी प्रेम बढ़े। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी जिम्‍मेदारियों से मुंह मोड़ लें। दोनों के बीच सामंजस्‍य बनाए रखें। आज आपका शुभ रंग है नारंगी और शुभ समय रात के 7 बजे से 9 बजे के बीच का है।

सिंह – सिंह राशि के जातक आज आशावान और सकारात्‍मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। कन्‍या राशि में चंद्रमा की मौजूदगी से आज आपके जीवन में सारे काम सरलता और बिना किसी व्‍यवधान से सम्‍पन्‍न होंगे। किसी काम में लगे जातकों को आज अपने सहयोगियों से अभिस्‍वीकृति मिलेगी, मगर इसका मतलब यह नहीं है कि आप निश्‍चिंत होकर आराम की मुद्रा में आ जाएं। निजी जीवन में आज आपके लिए सही समय पर अपनी भावनाओं का इजहार करना जरूरी है। आज आपका शुभ रंग है हरा और शुभ समय दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच है।

कन्‍या – आज के दिन का आपका एजेंडा है प्रेम की तलाश। कन्‍या राशि में चंद्रमा की मौजूदगी इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए सकारात्‍मक प्रभाव वाली होगी। इसलिए आपको अपनी फैसले लेने की क्षमता पर ध्‍यान केंद्रित करते हुए अपनी स्‍वाभाविक बुद्धि पर भरोसा करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में भी परिस्‍थितियां आपके अनुकूल होंगी और दिन अच्‍छा गुजरेगा। आज आपका शुभ रंग है पन्‍ना रत्‍न के जैसा हरा और शुभ समय है अपरान्‍ह 2.30 से 3.30 बजे के बीच।

तुला – तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन राचनात्‍मक काम करने के लिए बहुत अच्छा है। चंद्रमा की कन्या राशि में मौजूदगी आपको आज का दिन प्रगतिशील सोच के साथ शुरू करने के लिए प्रेरित कर रहा है। अगर आपके मन में कुछ बड़ा हासिल करने की इच्छा है तो समझ लीजिए आप सही रास्ते पर बढ़ रहे हैं। खुद पर भरोसा रखें और सकरात्मकता के साथ आगे बढ़ें। आज आपका शुभ रंग है काला और शुभ समय सायं 4 बजे से 5.30 बजे के बीच का है।

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को कन्या राशि में चंद्रमा की मौजूदगी का लाभ मिलेगा और उनके दिमाग से नकारात्मक विचार व प्रभाव मिट जाएंगे। आज का दिन अपने परिवार के साथ सभी गिले-शिकवे मिटाने के सर्वोत्तम है। आज आप अपने परिवार को अपना सारा समय और तवज्जो दें। आप आज अचानक पारिवारिक संपत्‍ति या कार्यक्षेत्र में बोनस जैसे किसी स्रोत से आय में बढ़ोतरी महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यों से जुड़ने से आपको शांति और सुकून की प्राप्‍ति होगी। आज आपका शुभ रंग पीला है और शुभ समय शाम 6 से 7 बजे के बीच है।

धनु – धनु राशि के जातक आज जल्‍दबाजी में कोर्इ फैसला न लें जिसकी वजह से उन्‍हें आगे जाकर पछताना पड़े। कन्‍या राशि में चंद्रमा की मौजूदगी को ध्‍यान में रखते हुए अपने फैसले सावधानी और अच्‍छे से सोच-विचार कर लें। अपने दिल में अच्‍छी मंशा से लिए गए फैसलों से आपको संपूर्णता का एहसास होगा। आज आप अपने खर्चों पर नजर रखें क्‍योंकि आज आप कुछ ऐसी चीजें भी खरीद सकते हैं जिनके बिना भी आपका काम चल सकता है। आज के दिन आपका शुभ रंग है सफेद और शुभ समय दिन के 11.30 बजे से अपरान्‍ह 1.15 बजे के बीच है।

मकर – मनोरंजन आज आपका सर्वोपरि एजेंड़ा है। आज अपने परिवार और मित्रों के साथ अच्‍छा समय बिताने के लिए योजना बनाएं और उनके साथ मिलकर कुछ रोमांचक करें। चंद्रमा की कन्‍या राशि में मौजूदगी अपने प्रियजनों के साथ संबंध बेहतर बनाने में मदद करेगी। अपनी जिम्‍मेदारियों को कुछ समय के लिए किनार रखकर परिवार व प्रियजनों के साथ समय बिताने में कोई बुराइ नहीं  है।  आज के लिए आपका शुभ रंग है हरा और शुभ समय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच का है।

कुंभ – कन्या राशि में चंद्रमा की मौजूदगी के प्रभाव से आज आप आत्मविश्वास में कमी का अनुभव कर सकते हैं। कुंभ राशि के जातकों को अपनी स्वाभाविक बुद्धि पर भरोसा करने में भी संदेह हो सकता है। अपने संप्रेषण कौशल को सुधारने की कोशिश करें और किसी समस्या का प्रभावशाली हल खोजने का प्रयास भी करें। नकारात्मक प्रवृत्ति की पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की काबीलियत आपमें है। आप जानते हैं कि आप नर्इ शुरुआत करने में सक्षम हैं। आज आपका शुभ रंग चमकीला गुलाबी है और शुभ समय दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे के बीच का है।

मीन – आज छात्रों का मन किताबों के साथ नहीं लगेगा और वे अपने मित्रों अच्छा और आरामदायक समय बिताना चाहेंगे। पिछले कुछ समय से पढ़ाइ-लिखाइ का  समय अधिक होने से कुछ देर के लिए पढ़ाइ-लिखाइ से मन बदलने में कोइ बुराइ   नहीं है। मित्रों के साथ समय बिताकर आप तरो-ताजा महसूस करेंगे। आज के लिए आपका शुभ रंग नीला और पीला है। आज शाम 5.15 बजे से 6.15 बजे के बीच किए गए काम शुभ फल देंगे।

अपराजिता श्रीवास्तव

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com