
मेष : मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर चौथे भाव में हो रहा है, जो माता का स्थान होता है। आपको कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। भौतिक संसाधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। सतर्कता से इस समय का इस्तेमाल करें।
वृष : शुक्र राशि का गोचर आपकी कुंडली में तीसरे भाव में हो रहा है। इस समय में आपको मेहनत के मुताबिक फल मिलेगा। इस दौरान आपको काम से सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा और समाज में सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन : मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र का गोचर दूसरे स्थान पर हो रहा है। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और उनके साथ यात्रा का अवसर भी मिल सकता है। नौकरीशुदा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि मिलने के योग हैं।
कर्क : आपकी राशि में शुक्र का गोचर प्रथम भाव में हो रहा है। इस समय आप खुद के बारे में सतर्क रहें। रोजमर्रा कर जिंदगी में जो बदलाव करेंगे, उसका सकारात्मक असर आपको देखने मिलेगा। वरिष्ठों से मुलाकात होगी जो काम के मामले में अच्छी रहेगी। लोगों से सम्मान मिलेगा। मोटे तौर पर यह समय आपके लिए अच्छा है।
सिंह : सिंह राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र का गोचर 12वें स्थान पर हो रहा है। यह समय आयात-निर्यात के क्षेत्र में लगे जातकों के लिए अच्छा है। विदेश में बसने की तैयारी कर रहे या पढ़ाई की योजना बना रहे जातकों के लिए यह समय अच्छा है। प्रेम संबंध में बंधे जातकों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा।
कन्या : इस राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। सृजनात्मक क्षेत्र से जुड़़े लोगों को इस दौरान सफलता मिलेगी। पति-पत्नी और प्रमी-प्रेमिका के संबंध अच्छे होंगे। आपकी विदेश यात्रा के भी प्रबल योग बन रहे हैं।
तुला : आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह का गोचर 10वें भाव में हो रहा है। इसके प्रभाव से पिता के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अच्छी तरह सोच विचार कर ही कोई काम हाथ में लें। स्टार्टअप शुरू करने के लिए यह समय अच्छा है।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों के लिए यह अच्छा और अनुकूल समय है। आपको हर तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। पति-पत्नि के बीच संबंध अच्छे और मधुर होंगे। किसी के साथ व्यर्थ वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
धनु : शुक्र का गोचर आपकी कुंडली के आठवें भाव में हो रहा है। यह समय उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। अच्छी तरह सोच-विचार कर ही कोई भी कदम उठाएं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। सही फैसलों की वजह से आपको अच्छा मुनाफा होगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो फायदेमंद सिद्ध होगी।
मकर : पार्टनरशिप में काम करने वाले मकर राशि के जातकों के लिए यह अच्छा समय है। कारोबार करने वालों के लिए भी यह शुभ समय है। उन्हें अच्छा मुनाफा होगा। पति-पत्नी के बीच मतभेद खत्म होंगे और संबंध मजबूत होंगे। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है।
कुंभ : शुक्र का गोचर आपकी कुंडली के छठे भाव में हो रहा है। इस समय मेहनत करने वालों को अच्छा फल मिलेगा। इसकी वजह से आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अधिक मेहनत करने की वजह से आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। विदेश में काम कर रहे लोगों के लिए यह अनुकूल समय होगा। भाई-बहन के साथ रिश्तों के उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नकारात्मक चर्चा से दूर रहें।
मीन : इस समय काम के सिलसिले आपकी छोटी-छोटी यात्राएं हो सकती हैं। इसकी वजह से थकान महसूस कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल हो सकता है। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में बंधे जतकों के प्रेम विवाह का योग है।
अपराजिता श्रीवास्तव
|