हमारा मन स्थिर नहीं होता ये हमेशा गतिमान रहता है। इसलिए सोते समय भी हमें सपने आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सपने हमें सुबह उठने से पहले तक ही क्यों दिखते हैं। दरअसल, सपने हम पूरी रात देखते हैं लेकिन सुबह उठना होता है तो इसलिए हमें उस समय दिखे सपने कुछ हद तक याद रहते हैं। ऐसे में कुछ सपने बेहद डरा देने वाले और कुछ काफी अच्छे होते हैं। लेकिन ये सपने हमेशा अपने साथ एक संदेश भी लिए होते हैं। ये ज्यादातर बार बताते हैं कि भविष्य में क्या होने वाला है। ऐसे ही कुछ सपनों की बात करेंगे जो आपको संकेत देते हैं आपकी तरक्की की और धनप्राप्ति की। कौन से हैं ये सपने। आइए जानते हैं।
सपने ये दिखें तो मतलब बिगड़े बनेंगे काम
अपने घोड़ा देखें तो- अगर आपने सपने में खुद को घोड़े की सवारी करते हुए देखा है तो आपका जीवन काफी अच्छा होने वाला है। यह खुशी का संकेत है। काफी बिगड़े काम बनेंगे। और घोड़ा अगर तेज दौड़ रहा है तो आपके कई काम आसानी से हो जाएंगे।
नए कपड़ों में देखें तो – अगर आपने सपना देखा है कि आप नए कपड़े पहन रहे हैं और कहीं जाने की तैयारी है या फिर नए कपड़े ट्राय कर रहे हैं तो आपके अच्छे दिन आने वाले हैं। यह समृद्धि देने वाला संकेत है।
पानी पर चलता देखें तो – अगर आप खुद को सपने में पानी में चलता देख रहे हैं तो बड़ी सफलता मिलने का संकेत है। इसके अलावा अगर आप सपने में भगवान को देखते हैं या फिर जलता हुआ दीपक देखते हैं तो आपको धन के साथ खुशहाली मिलने वाली है और यह किसी रुके हुए काम के पूरा होने के संकेत हैं। जो अच्छी बात है।
होगा धन का लाभ
सांप के बिल को देखना- अगर आपने सपने में सांप के बिल को देखा या सांप को बिल में देखा या उसके आसपास खुद को पाया तो यह शुभ संकेत है कि आपको धन का लाभ मिलने वाला है।
पेड़ पर चढ़ रहे हैं – अगर आपने सपने में देखा कि आप पेड़ पर चढ़ रहे हैं तो आपको धन मिलने वाला है यह संकेत दिखा रहा है। पेड़ पर चढ़ना मतलब प्रगति करने से है।
महिला नृत्य करते हुए- अगर आपने किसी महिला को नृत्य करते हुए सपने में देखा है तो यह भी बता रहा है कि आपको धन का लाभ होगा।
पानी पी रहे हैं- अगर आपने सपना देखा कि आप पानी पी रहे हैं तो आपका कहीं न कहीं रुका हुआ धन आपको जरूर मिलने वाला है। इसके अलावा अगर आप सपने में मधुमक्खी का छत्त देखते हैं तो यह भी आपको पुराना धन दिलाने का संकेत देता है। ऐसे सपने आए तो आपको फायदा होगा।
-GB Singh