भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में 40 साल के हो गए हैं। बता दें कि धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान कहे जाते हैं। धोनी का करियर बहुत शानदार रहा है। साल 2019 में धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने अपना क्रिकेट करियर धोनी से पहले शुरू किया था।
 हालांकि धोनी के रिटायरमेंट लेने के बाद भी ये खिलाड़ी क्रिकेट खेल रहे हैं और अभी तक संन्यास नहीं लिए हैं।
1-दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू धोनी से पहले साल 2004 में लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ किया था। तब से अब तक कार्तिक ने संन्यास की घोषणा नहीं की है। 36 साल के हो चुके कार्तिक ने भारत के लिए 26 टेस्ट ,94 वन डे और 32 टी 20 मुकाबले खेले हैं।
2 – कामरान अकमल
पाकिस्तान के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 19 साल पहले 2002 में डेब्यू किया था। इन्होंने अपने देश के लिए 53 टेस्ट , 157 वन डे और 58 टी 20 मुकाबले खेले हैं। हालांकि कामरान 2017 से टीम से बाहर चल रहे हैं पर अब तक उन्होंने अपने रिटायरमेंट की घोषणा नहीं की है।
ये भी पढ़ें :- युवराज सिंह ने खुद के रिप्लेसमेंट पर की बात, सुझाए इन 3 खिलाड़ियों के नाम
3- मोहम्मद हफीज
पाकिस्तान के इस ऑलराउंडर ने साल 2003 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। आज भी हफीज पाकिस्तान की टी20 टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और आने वाले टी 20 वर्ल्ड कप में खेलते भी नजर आ सकते हैं। बता दें कि हफीज बहुत जल्द 41 साल के होने वाले हैं।
4- शोएब मलिक
इस लिस्ट में एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर शामिल है। साल 2001 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले मलिक ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2020 में खेला था। तबसे ही वो टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन उन्होंने अभी भी पाकिस्तान की टीम में वापसी की उम्मीद के चलते संन्यास का फैसला नहीं लिया है।
ये भी पढ़ें:- शोएब अख्तर ने पाकिस्तानियों को टीवी न देखने को कहा, जानें ऐसा क्या हुआ
5 – जेम्स एंडरसन
एंडरसन इंग्लैंड के तेज बॉलिंग आक्रमण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। साल 2002 में डेब्यू करने वाले एंडरसन अगले महीने होने वाली भारत के साथ टेस्ट सीरीज में भी खेलते नजर आएंगे। बता दें कि एंडरसन 38 साल के हो चुके हैं।
ऋषभ वर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features