फार्मास्युटिकल से जुड़ी कंपनी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज लिमिटेड ने भी अपना आईपीओ (पब्लिक इनिशियल आॅफर) लांच करने की तैयारी कर ली है। कंपनी की ओर से यह 27 जुलाई को खुलेगा और 29 जुलाई को बंद हो जाएगा। ग्लेनमार्क को लेकर बाजार में काफी हलचल है। पिछले दिनों जोमैटो और जीआर इंफ्राटेक के आईपीओ लांच होने के बाद ग्लेनमार्क को लेकर भी निवेशक काफी उत्साहित हैं। आइए जानते हैं ग्लेनमार्क की खास बात और इसके फायदे नुकसान पर चर्चा। 
कितनी होगी प्राइस बैंड की कीमत
बताया जा रहा है कि 2021 में आने वाला यह 29वीं आईपीओ होगा जिसको लेकर निवेशक काफी इंतजार कर रहे थे। इसका प्राइस बैंड यानी शेयर का दाम 695 रुपए से लेकर 720 रुपए तय किया गया है। अभी जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से लाट साइज 20 शेयरों की होगी। यानी अगर आप एक साथ 20 शेयर खरीदते हैं तो ही आपको ग्लेनमार्क का आईपीओ मिलेगा। इसके साथ इसमें 20 से साथ शेयर का दाम का गुणा कर आप निवेश करेंगे।
कैसे मिलेगा शेयर
ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट बनाने के कारोबार में है। इसके पोर्टफोलियों में 120 उत्पाद शामिल हैं और यह ग्लेनमार्क की कंपनी में 100 फीसद की हिस्सेदारी के साथ है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि उसने अपने इश्यू के लिए करीब 50 फीसद हिस्सा क्याआईबी के लिए आरक्षित कर रखा है। इसके अलावा 35 फीसद हिस्सा उसने रिटेल निवेशकों के लिए और 15 फीसद हिस्सा गैल संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित कर रखा है। इस हिसाब से देखा जाए तो अच्छा मौका मिल सकता है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1513.6 करोड़ रुपए जुटाएगी। एंकर निवेशकों के लिए बोली 26 जुलाई से ही शुरू हो जाएगी। इसे छह अगस्त तक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध किया जा सकता है।
क्या है कंपनी का हाल
ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज लिमिटेड की पैरेंट कंपनी ग्लेनमार्क फामास्युटिकल्स लिमिटेड है। कंपनी की ओर से मंगलवार को एक्सचेंज को एक नोटिस जारी कर यह जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, गोल्डमैन सैक्स, बोफा सिक्योरिटी, कोटक महिन्द कैपिटल, डैम कैपिटल, एसबीआई कैपिटल और बीओबी कैपिटल मार्केट इश्यू के लीड मैनेजर हैं। कंपनी का वित्त वर्ष 2020 और 2019 के लिए इसके उत्पाद बनाने के बिजनेस ने कुल राजस्व का करीब 84 से 89 फीसद तक का हिस्सा दिया था। फिस्कल वर्ष 2020 में कंपनी की कल आय 1549 करोड़ रुपए थे और यह एक साल पहले 866 करोड़ रुपए थी। इसका नेट प्राफिट काफी बढ़ा। कंपनी का कर्ज दिसंबर 2020 तक 947 करोड़ रुपए बताया जा रहा था। पिछले साल कंपनी ने देश के साथ विदेश में अपने उत्पाद का निर्यात किया।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features