रक्षाबंधन का त्योहार अब नजदीक है। बाजार में भाई बहनों के लिए और बहनों ने भाईयों के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। इस बार यह त्योहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार भी यह त्योहार सावन मास में ही मनाया जाएगा और शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाएगा। बहनें अपने भाईयों को टीका लगाकर रक्षा सूत्र बांधते हैं और भाई अपनी बहनों को उपहार देने के साथ ही रक्षा का वचन भी देते हैं। रक्षाबंधन पर इस बार पूजा करने से कष्ट दूर होंगे और जीवन में मंगल भी होगा। पूर्णिमा को ही मां लक्ष्मी का संबंध है और उपाय करने से आपको फायदा भी होगा। इस दिन ग्रह दोष संबंधी निवारण भी कर सकते हैं। इससे जीवन में काम भी सफल होंगे। 
मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी मिलेगा
रक्षाबंधन के त्योहार में लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा करना शुभ माना जाता है। इससे धन और निरोग रहने का आशीर्वाद मिलता है। माता लक्ष्मी और विष्णु की पूजा में कनकधारा स्रोत और विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया जा सकताहै इससे भी आशीर्वाद मिलता है। रक्षाबंधन के दिन भगवान कृष्ण और देवी देवताओं को भी रक्षा सूत्र बांधते हैं। इससे परिवार में भी सुख आता है। परिवार में भी आपसी भाईचारा और प्यार बना रहता है।
दान करना भी है जरूरी
रक्षाबंधन के दिन दान पुण्य का भी बहुत महत्व है। इस दिन दान देने से भी काफी हद तक समस्याओं का निवारण होता है। गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान देने से भी काफी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है। यह बहुत भी अच्छा कार्य माना गया है। वैसे भी हिंदू धर्म में हर व्रत और त्योहार के मौके पर दान की बात कही गई है। शास्त्रों की जानकारी देते हुए आचार्य बताते हैं कि इससे आपका पुण्य बढ़ेगा। रक्षाबंधन के दिन अगर अन्न और धन का दान करते हैं तो अगले जन्म में भी व्यक्ति को धनी बनाने का योग बनता है।
शांति के लिए भी होती है पूजा
इस दिन नवग्रहों की पूजा भी आवश्यक है। मंत्रों का जाप करने से भी काफी अच्छा फल मिलता है। बताया जाता है कि अगर यह काम करेंगे तो कुंडील से ग्रह दोष भी दूर होगा और गलत प्रभाव भी ग्रहों का कम पड़ेगा। इसके साथ ही ग्रह भी शांत होते हैं। रक्षाबंधन के दिन सभी बड़ों का आशीर्वाद लेना भी अच्छा है। इससे न केवल यशस्वी होते हैं बल्कि विद्या की प्राप्ति का भी आशीर्वाद मिलता है। इस त्योहार के दिन लोग अपने उपकरणों और व्यापार को भी रक्षा सूत्र बांधते हैं इससे कहा जाता है कि जीवन में उन चीजों के साथ निरंतरता बनी रहती है और वे आपका साथ देते हैं। लोग अपने वाहनों में भी रक्षा सूत्र बांधते हैं जो अच्छा माना जाता है।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features