नरौरा घाट पर दी जाएगी ‘बाबू जी’ को अंतिम विदाई

नरौरा घाट पर दी जाएगी ‘बाबू जी’ को अंतिम विदाई, भारी संख्या में पुलिस और पीएसी जवानों की रहेगी निगरानी;

 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देने को लेकर यूपी प्रसाशन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले से ही तय शेड्यूल के अनुसार बाबू जी का अंतिम संस्कार आज दोपहर बुलंदशहर के नरौरा घाट पर किया जाएगा जिसके लिए अंतिम संस्कार से जुड़ी सारी तैयारियां लगभग पूरी कर की जा चुकी हैं।

आपको बता दें कि बीते 21 अगस्त को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान और हिमांचल प्रदेश के गवर्नर रह चुके बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का निधन लखनऊ स्थित सरकारी अस्पताल में हो गया था जिसके बाद से भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई थी।
इस सूचना के बाद यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया था। साथ ही 23 अगस्त को बाबू जी को अंतिम विदाई दी जाने की जानकारी मीडिया के माध्यम से लोगों को दे दी थी।

पूरी हुई नरौरा घाट पर अंतिम विदाई तैयारी;

आज बुलंदशहर के नरौरा में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारी कार्य का जायजा ले रहे हैं। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे विधि-विधान और राजकीय सम्मान के साथ कल्याण सिंह का नरौरा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

एक मीडिया चैनल से हो रही खास बातचीत के दौरान पुरोहित ने बताया कि अंतिम संस्कार की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। बेदी तैयार कर ली गई है। पुरोहित ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए विशेष तौर पर चंदन, पीपल व आंवला की लकड़ियों को मंगवाया गया है। साथ ही फूल मालाओं से बेदी को सजाया जा रहा है। रंगोली बनाकर मंत्रों को अंकित किया जा रहा है।

सपा अध्यक्ष ने भी जताया दुख:

समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कल्याण सिंह के निधन गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ही का निधन हृदय विदारक! दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति के भगवान। विनम्र श्रद्धांजलि!

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com