कभी सुना है कि कोई दो–तीन दिन से ज्यादा खाए पिए रह पाता हो। हालांकि आज हम एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बात करेंगे जिन्होंने बिना खाए ही 63 की उम्र में 63 किलोमीटर की दौड़ लगा डाली। पहले तो हम सभी को उनके जज्बे को सलाम करना चाहिए। बता दें कि अब ये कहानी ट्विटर से शेयर हो कर सोशल मीडिया पर छा गई है।
तो चलिए जानते हैं कि वो शख्स आखिर कौन हैं और उन्होंने खाना आखिर क्यों छोड़ दिया।
63 साल के ये बुजुर्ग हैं जज्बे से भरे
दिल्ली के पास के इलाके में रहने वाले एक बुजुर्ग हैं जिनकी उम्र 63 साल बताई जा रही है। उन्होंने अपना 63वां जन्मदिन काफी अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। उनका ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं। साथ ही लोग उनके जज्बे को भी सलाम कर रहे हैं। दरअसल 63 साल के जसमेर सिंह संधू ने एक कारनामा किया है। बता दें कि उन्हें फ्लाइंग संधू के नाम से भी जाना जाता है। वे करनाल के रहने वाले हैं और वे हर साल अपना जन्मदिन अपनी उम्र के हिसाब से मनाते हैं।
ये भी पढ़ें- ये महिला क्रिकेटर बोलीं फ्लाॅप हो रहे विराट कोहली, बताई वजह भी
ये भी पढ़ें- बजरंग पूनिया की सफलता का राज, 30 देश घूमने के बाद भी नहीं किया ये काम
दिल्ली सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई
हर साल उनकी जितनी उम्र होती है वे उतने ही किलोमीटर दौड़ लगाते हैं। यही वजह है कि वे इलाके में काफी फेमस भी हो गए हैं। उनका जन्मदिन 25 अगस्त को था। संधू ने अपने जन्मदिन के मौके पर मंगलवार की रात 12 बजे पानीपत टोल से अपनी 63 किमी की दौड़ शुरू की थी। वे दौड़ते हुए वापस पानीपत लौटे और उन्होंने टोटल 63 किमी की दौड़ लगा डाली। बता दें कि संधू को उनके जज्बे के लिए लोग सोशल मीडिया पर काफी सराहा रहे हैं। इतनी उम्र होने के बावजूद उन्होंने शानदार कारनामा करके दिखाया है। खास बात तो ये है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर संधू को उनके जन्मदिन के दिन ये कारनामा करने के लिए बधाई भी दी है। खास बात तो ये है कि संधू न तो रोटी खाते हैं न ही चावल। वे कच्ची सब्जी, पत्ते व फल ही खा कर रहते हैं।
ऋषभ वर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features