बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर विदेश के साथ देश के हर कोने से बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। प्रदेश के अमेठी में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पीएम मोदी के जन्मदिन पर तीन दिवसीय अखिल भारतीय महिला दंगल करवा रही हैं, जिसमें देश की नामचीन पहलवान अखाड़े में उतरी हैं। भाजपा ने प्रदेश के साथ देश भर में आज सेवा से समर्पण अभियान चलाया है। जिसके तहत विभिन्न वर्ग के लोगों को लाभ दिया जा रहा है।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बधाई का ट्वीट किया। बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

jagran

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर बधाई दी। भाजपा आज उनके जन्मदिन पर बीजेपी सेवा से समर्पण अभियान चला रही है।

डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि एक-एक पल मां भारती की सेवा में समर्पित रहने वाले, विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता, देशवासियों के हृदय सम्राट तथा हम सभी के प्रेरणा स्रोत व मार्गदर्शक, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई संदेश में कहा कि अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो। आजीवन मां भारती की सेवा का परम सौभाग्य आपको प्राप्त होता रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा आज से सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू कर रही है। भाजपा का चिकित्सा प्रकोष्ठ 17 से 20 सितंबर तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर रहा है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान शिविर, जबकि अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में फल और जरूरी सामानों का वितरण कर रहे हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com