दिवाली से पहले हटाएं अपने घर से ये चीजें, होगा शुभ

        दिवाली से पहले हिंदू धर्म में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसका काफी महत्व भी है। लोगों को दिवाली पर साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया जाता है क्योंकि माता लक्ष्मी का वास कभी गंदगी में नहीं होता। इसी को लेकर कहा जाता है कि घरों में ऐसी चीजों को अनुपयोगी हों और काम की न हों उन्हें नहीं इस्तेमाल करनी चाहिए। ऐसी चीजों को दिवाली के दिन जरूर घर से विदा दे देनी चाहिए। ऐसे में घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास तो होता ही है साथ में नकारात्मकता चली जाती है और धन की कृपा भी होती है। आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में।

इन्हें घर से दें विदा

घड़ी : कहा जाता है कि रूकी हुई घड़ी आपके जीवन की रफ्तार को भी थाम देती है। इसलिए घर में अगर रुकी हुई घड़ी है तो उसे हटा देना चाहिए। यह आपकी तरक्की और सुख में बाधक है। दिवाली से पहले इनकी जगह नई और चलती हुई सही घड़ी लगाना चाहिए।

फर्नीचर : अगर आपके घर में फर्नीचर काफी टूट चुका है तो उसे भी दिवाली में ही हटाना काफी अच्छा होगा। इससे आपके घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है और दिक्कतें आती हैं। इसलिए ऐसी टेबल, कुर्सी को बाहर कर देना चाहिए और उनकी जगह सही सलामत फर्नीचर लगाना चाहिए। आप चाहें तो इसे बनवा सकते हैं।

बर्तन और मूर्तियां
घर में अगर टूटे बर्तन हैं और या फिर किसी तरह की दिक्कत करने वाले बर्तन हैं तो उन्हें हटा दें। यह अशुभ माने जाते हैं। इनकी जगह धनतेरस पर नए बर्तन लाएं यह शुभ है। इसी प्रकार घर में भगवान की टूटी मूर्ति को भी हटा देना चाहिए। इससे काफी अशुभ और नकारात्मक ऊर्जा घर में आती है। साथ ही कांच भी अगर टूटा हुआ है तो उसे भी विदा करना चाहिए। उसकी जगह नया कांच लगाएं। पुराने जूते चप्पल को भी घर में नहीं रखना चाहिए। हटा देना चाहिए। इसके नकारात्मक ऊर्जा आती है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com