इन पेड़ों को नहीं कहा जाता है शुभ, घर के पास होने से दिक्कत

     वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में काफी प्रभाव होता है। कुछ लोग इनको मानते हैं और पालन करते हैं। वास्तु शास्त्र को लेकर लोगों में गंभीरता भी दिख रही है। इसमें कई बातों का उल्लेख है। इसमें बताया गया है कि पेड़ पौधे भी हमारे जीवन में काफी महत्व रखते हैं। इसलिए इनका लगना और न लगना भी ध्यान देना चाहिए। यह जानना बहुत जरूरी है कि वास्तु के अनुसार घर के सभी दृष्टिकोण के मुताबिक क्या सही है और क्या नहीं। इसलिए कुछ पेड़ों को सकारात्मक ऊर्जा देने वाला और कुछ को नकारात्मक ऊर्जा देने वाला बताया गया है। आइए जानते हैं।

ये पेड़ हैं वास्तु के अनुसार सही नहीं

इमली : इमली का पेड़ तो कई लिहाज से अच्छा है लेकिन यह वास्तु और धर्म के अनुसार किसी काम का नहीं है। इसका पौधा किसी काम नहीं आता है। इसी प्रकार फल का भी उपयोग किसी धार्मिक कार्य में नहीं किया जाता है। यह पेड़ घर के पास लगना यानी नकारात्मक ऊर्जा का भंडार पैदा होना है। घर में शांति नहीं रहती।

इन पौधों से भी बचकर
पीपल का पौधा भी काफी शुभ बताते हंै और लोग इसकी पूजा करते हैं। लेकिन कहा जाता है कि इसे घर के पास नहीं लगाना चाििहए। यह अच्छा नहीं माना जाता है। इसी तरह नागफनी का पौधा भी घर में लगाना शुभ नहीं है। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है। कांटेदार पेड़ वैसे भी घर में क्लेश करते हैं। खजूर का पौधा भी घर में लगाना शुभ नहीं हैष यह पेड़ भी तरक्की में बाधक है। इसके अलावा बेर का पेड़ भी लोगों को अपने घर के पास नहीं लगाना चाहिए। मदार का पौधा भी घर में लगाने से दिक्कतें पैदा होती है। इसके अलावा यह पेड़ प्रगति में बाधक है। यह शिव जी की चढ़ता है। इसके अलावा मदार के दूसरे पेड़ लगा सकते हैं।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com