शनिवार को है सूर्य ग्रहण, जानिए समय और महत्व

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण तीन दिन बाद यानी की शनिवार को चार दिसंबर के दिन पड़ेगा। खास बात है कि इस दिन शनिवार है और अमावस का दिन है। ऐसे में यह शनि अमावस के दिन पड़ रहा है जिसका अलग महत्व बताया जा रहा है। बता रहे हैं कि यह सूर्य ग्रहण सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव दिखा सकता है। कुछ के लिए अच्छा तो कुछ के लिए यह अच्छा नहीं होगा। सूर्य ग्रहण से जुड़ी और बातों को आइए जानते हैं।

क्या है ग्रहण लगने का समय
सूर्य ग्रहण 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण है। इसके बाद 2022 में ग्रहण लगेगा। इस साल दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण पड़े हैं। इनमें तीन हो चुके हैं और चौथा अंतिम शनिवार को लगेगा। यह आंशिक बताया जा रहा है और इसका भारत में कोई असर दिखाई नहीं पड़ेगा। बताया जा रहा है कि भारत में न लगने से इसके प्रभाव भी कम दिखेंगे। वैसे शनिवार को दुनिया में ग्रहण भारत के समय के अनुसार सुबह करीब 11 बजे से शुरू होकर दोपहर को तीन बजकर सात मिनट तक रहेगाा। यह चार घंटे का होगा।

कहां-कहां दिखेगा और क्या होगा असर
सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका के साथ दक्षिण महासागर और अफ्रीका महाद्वीप के कई देश में देखने को मिल सकता है। साथ ही यह आस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है ििक यह वृश्चिक राशि में ग्रहण लग रहा है ऐसे में इस राशि के लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। मेष, तुला, कर्क और धनु राशि वाले लोग भी सावधान रहें। इनको हानि और बीमारी या चोट लग सकती है। तनाव और मान हानि की भी आशंका है। ग्रहण के दौरान लोगों को खाने-पीने और स्नान की मनाही है। मंदिरों के कपाट भी ग्रहण के समय बंद रहते हैं। गर्भवती महिलाएं भी खास तौर पर अपना ध्यान रखती हैं और उनको बैठने की मनाही होती है। खाने पीने के सामान पर तुलसी पत्र रखते हैं। ग्रहण के बाद स्नान कर लोग दान करते हैं। ऐसा करना अच्छा माना जाता है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com