नया साल यानी 2022 आने में कुछ ही दिन बाकी है। लोग नए साल पर पहले दिन मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों पर जाते हैं प्रार्थना करते हैं। आस्था में विश्वास करने वालों का मानना है कि नए साल की शुरुआत भगवान की पूजा से होनी चाहिए ताकि पूरा साल अच्छा जाता है। इसी के तहत लोगों को कुछ उपाय करने चाहिए जिससे उनका साल और अच्छा जाए। हालांकि यह आपके जीवन में नेगेटिव ऊर्जा को खत्म करता है और पाजिटिव ऊर्जा से आपके जीवन को भरता है। ऐसे में यह उपाय आपकी समस्याओं को खत्म करने में मदद करता है। आइए जानते हैं।
क्या उपाय करना है अच्छा
नए साल पर लोगों को अपने घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर को लगाना चाहिए। जिससे जब भी लोग घर में प्रवेश करें तो सकारात्मक ऊर्जा के साथ करें। आप चाहें तो अपनी दुकान के मुख्य गेट पर यमकीलक का यंत्र भी लगा सकते हैं। घर के बाहर गंदगी और कबाड़ को नहीं रखना चाहिए। जो भी टूट हुआ सामान है या फिर शीशाा है उसे गटा देना चाहिएि। इससे भी आपके जीवन में बदलाव आता है।
कारोबार के लिए क्या करें
अगर आपका घर, दुकान या फिर आफिस भी नकारात्मकता से भरा हुआ है तो आपको कुछ उपाय करने चाहिए। इसके लिए आपको गणेश भगवान और लक्ष्मी की मूर्ति को दुकान और घर में लगाना चाहिए। इन दोनों की मूर्ति अगर आप लगाते हैं तो यह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। साथ ही काम में आपको फायदा भी होगा। आप चाहें तो दुकान या फिर घर में पिरामिड भी रख सकते हैं जिससे आपको घर में पाजिटिव सोच आती है और अच्छा लगता है। पिरामिड का प्रभाव भी चीजों को सुधारने में मदद करता है।
GB Singh