3 जनवरी 2022 का राशिफल:- जानिए क्या कहते है आज आपकी राशि के सितारे….

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 3 जनवरी का राशिफल।

3 जनवरी का राशिफल-

मेष- आज स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। इसी के साथ पूजा-पाठ में मन लगेगा और धार्मिक बने रहेंगे। इसी के साथ रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है।इसी के साथ व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। आज मन परेशान रहेगा और शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। इसके अलावा कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा।

वृषभ- आज परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं इस वजह से थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। इसी के साथ प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति सही चलती रहेगी। आज आपका मन अशांत रहेगा। सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन- आज आपके जीवनसाथी के लिए समय सही नहीं है। आपस में तकरार की आशंका है। तकरार बढ़ भी सकती है। आज व्‍यापार में कोई नई शुरुआत न करें, जो चल रहा है चलने दें। आज स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है और व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। कारोबार पर ध्यान दें। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क- आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। पैर में चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी। इसी के साथ पठन-पाठन में मन लग सकता है। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खान-पान में ध्यान रहेगा। आय में कमी रहेगी।  संयत रहें। मन परेशान रहेगा। क्रोध करने से बचें। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है।

सिंह- आज आप भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति भी सही चलेगी। आज आपके लिए शुभ समय है सभी काम बनने के करीब है।

कन्‍या- आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति सही दिख रही है। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम बढ़ेगा।

तुला- आज आपका किया गया प्रयास सफलता की ओर ले जाएगा। जो सोच रहे हैं उसे कार्यरूप दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक- आज पूंजी निवेश अभी रोक दें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें। माता की सेहत का ध्यान रखें।

धनु- आज शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। इसी के साथ स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बेकार के विवाद से बचें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मकर- आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम का साथ होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही समय है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बेकार के विवाद से बचें। सेहत के प्रति सचेत रहें। कुछ अच्छा होने के संकेत हैं।

कुंभ- आज शासन-सत्‍ता पक्ष में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। इसी के साथ राजनी‍तिक मध्‍यम समय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम और व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। आय की स्थिति में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें।

मीन- आज स्थिति थोड़ी संघर्षपूर्ण है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका भी स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति भी मध्‍यम है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com