नई दिल्ली : 1947 में भारत से पाकिस्तान गए मुसलमानों की सबसे बड़ी पार्टी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के नेता सलीम शहजाद को कराची जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया है।
पुतिन को हत्यारा कहने पर भड़के ट्रंप, कहा- ‘अमेरिका में भी बहुत सारे हत्यारे’
सोमवार को करीब 24 साल बाद सलीम शहजाद पाकिस्तान लौटे हैं। सीनियर सुपरिटेंडेंट पुलिस मलिर राव ने खुद उनकी गिरफ्तारी की जानकारी मीडिया को दी है।
शहजाद MQM के फाउंडिंग सदस्य हैं जोकि साल 1992 से लंदन में रह रहे हैं। उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी कि वो पाकिस्तान लौट रहे हैं।
साल 2016 में ही सलीम शहजाद की गिरफ्तारी का वारंट जारी हो चुका था। दस बार उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने वाली आतंक विरोध कोर्ट में उनके खिलाफ आतंकियों को सहायता और पनाह देना का आरोप है।
पाकिस्तान में दाखिल होने से पहले एमक्यूएम लीडर ने एक न्यूज चैनल से कहा था कि वो अगले 6 महीने में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने कोई जुर्म नहीं किया है। मैं गिरफ्तारी से डरता नहीं हूं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features