किन चीजों का महत्व
कहते हैं कि इस दिन खिचड़ी के लिए उड़द की दाल का दान देना चाहिए। साथ ही गुड़ और तिल का दान भी बेहतर होता है। इससे पुण्य मिलता है। दान के लिए आप ब्राह्मण को मंदिर में दान दे सकते हैं। साथ ही गाय को भी अन्न खिलाना अच्छा होगा। स्नान के लिए लोग हरिद्वार और इलाहाबाद भी जाते हैं। वहां काफी ब्राह्मण और पुजारी से पूजा कराके लोग दान देते हैं।
क्या दान दें
मकर संक्रांति पर हर राशि के मुताबिक दान देना अच्छा होता है। मेष राशि के लिए संक्रांति के दिन तांबे का बर्तन और गुड़ के साथ तिल औ्र दही का दान करना अच्छा होता है। वृषभ राशि के लिए चांदी की वस्तु दे सकते हैं या फिर तिल से बनी चीज भी दे सकते हैं। मिथुन राशि के लोग स्नान करने के बाद तिल से बनी चीज दे सकते हैं। मिथुन राशि वाले लोग पीली वस्तु का दान करें। कर्क राशि वालों के लिए सफेद तिल, सिंह राशि वालों के लिए गेहूं और गुड़, कन्या राशि वालों के लिए हरी मंूग और तिल, तुला राशि वालों के लिए सात अनाज, वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल रंग के कपड़े और दही, धनु राशि के लिए पीले कपड़े और खिचड़ी, मकर राशि वालों के लिए काले रंग का कंबल, कुंभ राशि के लिए घी और मीन राशि के लिए चले का दाल का दान करना अच्छा है। वैसे सभी लोग गुड़, तिल और उड़द की दाल दान कर सकते हैं।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features