माघ माह को हिंदू धर्म के पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। यह माह भगवान कृष्ण को समर्पित होता है और इस माह में किसी भी प्रकार की पूजा और कर्मकांड अच्छे माने जाते हैं। घर में भी किसी प्रकार के शुभ कार्य के लिए यह महीना काफी खास होता है। इस महीने में पुण्य कमाने के ढेरो अवसर भी मिलते हैं। कहा जाता है कि जीवन में हमेशा सुख और समृद्धि के लिए माघ माह में पूजा व अन्य धार्मिक कार्य करना काफी अच्छा है। आइए जानते हैं कि इस माह कौन से कार्य अच्छे होंगे।
पांच कार्यों का विशेष महत्व
माघ माह में वैसे तो सभी धार्मिक कार्य अच्छे हैं लेकिन पांच कार्यों को यहां काफी श्रेष्ठ माना गया है। जानकारी के मुताबिक, इस माह में न केवल देवताओं की बल्कि पितरों को भी याद करना काफी अच्छा होता है। साथ ही त्रिवेणी संगम में कल्पवास करना भी काफी शुभ माना जाता है। पांच कार्य जो इस माह में करने को बताए गए हैं उनको करने से काफी कष्ट दूर होते हैं।
इनका रखें ध्यान
इस माह में सुबह उठकर ब्रह्ममुहूर्त में स्नान करना अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो किसी नदी में जाकर या फिर घर पर भी स्नान कर सकते हैं। पहले लोग संगम में स्नान के लिए जाते थे, लेकिन अब समय बदल चुका है। हालांकि लोग इस माह पड़ने वाले अमावस्या पर वहां पहुंचते हैं। दूसरा, इस माह में सूर्य देव की पूजा करनी अच्छी होती है। सभी कष्ट दूर होते हैं और आपके बिगड़े कार्य बनते है। इस माह में शिव जी की पूजा करने का भी लाभ है। साथ ही विष्णु पूजा करना भी काफी अच्छा होता है। आप इस माह रोज शिवजी को गंगाजल से स्नान कराएं तो रोग से मुक्ति लिमेगी। रूद्राभिषेक भी कुछ लोग कराते हैं। स्नान के अलावा दान का भी महत्व है। इसमें आप गुड़ के साथ तलि और गर्म कपड़ों में कंबल किसी जरूरतमंद को दे सकते हैं।
GB Singh
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					