एरियोबोट्रिया जैपोनिका यानी लोकाट भले ही मूलत: रूप से दूसरे देश का फल है हालाँकि अब इसकी खेती भारत में भी की जाती है। जी दरअसल यह एक ऐसा फल है जो पोषण तत्वों, एंटी ऑक्सीडेंट्स और फ्लेवनॉइड से भरपूर होता है। आप सभी को बता दें कि इसका स्वाद मीठा-खट्टा और आकार में नाशपाती के जैसा होता है। वहीं इसका छिलका पीले रंग का होता है और इसे आमतौर पर कच्चे रूप में ही खाया जाता है लेकिन इसका प्रयोग जैम, जेली और जूस बनाने के लिए भी किया जाता है। इस फल में काफी मेडिकल गुण भी होते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसे खाने के फायदे के बारे में।
लोकाट में पौष्टिक तत्व- लोकाट में बहुत से पोषक तत्व मौजूद हैं। जैसे कि विटामिन बी, सी, ए, राइबोफ्लेविन, कॉपर,आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस। एक कप लोकाट में लगभग 60-65 कैलोरीज़, 0.640 ग्राम प्रोटीन, 17.9 ग्राम कार्ब्स, 2.50 ग्राम फाइबर, 23.79 mg कैल्शियम और 20.89 mg फोलेट आदि।
हृदय की सेहत के लिए हैं लाभदायक- लोकाट पोटेशियम से भरपूर होता है। जी दरअसल यह पोटेशियम ब्लड वेसल्स पर पड़ने वाले दबाव और सहायक है। ऐसे यह फल हृदय की सेहत को बेहतर बनता है। इसी के साथ हार्ट के फंक्शन भी अच्छी तरह पूरे हो पाते हैं।
कैंसर का रिस्क कम होता है- लोकाट की पत्तियां और इसके बीजों में एंटी कैंसर गुण होते हैं। जी हाँ और इसमें मौजूद मेथेनॉल एक्सट्रैक्ट ब्रेस्ट कैंसर सेल्स को फैलने से रोकते हैं और पोली फेनॉल ओरल ट्यूमर सेल्स के विरुद्ध लड़ते हैं। इसी के साथ ही उन्हें अधिक होने से बचाते हैं।
लोकाट है एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर- लोकाट में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो इन्फ्लेमेशन कम करने में काफी सहायक होते हैं। जी हाँ, लेकिन अगर हाई फ्रुक्टोज डाइट का सेवन कर रहे हैं तो उसके प्रभाव को कम करने के लिए व इंफ्लेमेशन के कारण होने वाली हृदय और दिमाग से जुड़ी बीमारियों के लक्षण को कम करने के लिए इस फल का सेवन कर सकते हैं।
डायबिटीज में लाभदायक- लोकाट की पत्तियों और एक्सट्रैक्ट में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं जो टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी लाभदायक माने जाते हैं। जी दरअसल हर दिन इस फल का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित होती है।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					