क्रिकेट और भारतीय टीम की बात हो तो भला उनके बारे में कोई क्यों नहीं जानना चाहेगा। टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खास बात तो ये है कि एक खिलाड़ी तो अभी हाल ही में कप्तान भी बना है।
तो चलिए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिनकी शादी हाल ही में हो सकती है।
ऋषभ पंत
टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों की बात हो तो भला ऋषभ पंत को कैसे भूला जा सकता है। ऋषभ पंत जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचा सकते हैं। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम ईशा नेगी है। दोनों अकसर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। ईशा देहरादून की रहने वाली हैं और वे एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। दोनों के रिलेशनशिप का खुलासा होने पर ईशा के फाॅलोवर्स तेजी से बढ़े हैं।
केएल राहुल
टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी केएल राहुल भी प्यार के चक्कर में फंस चुके हैं। इनकी लव लाइफ के बारे में बात करें तो उनकी गर्लफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि बाॅलीवुड के स्टार सुनील शेट्टी की लड़की और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी हैं। दोनों काफी समय से एक–दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी उनकी पोस्ट्स से सोशल मीडिया पर साझा होती ही रहती है। टेस्ट मैच के दौरान कपल इंग्लैंड में साथ रहा था और आथिया राहुल की जैकेट पहने नजर आई थीं। दोनों के जल्द ही शादी करने की खबर आ सकती है।
ये भी पढ़ें- नीलामी में शामिल हुए बिना भी की करोड़ो की कमाई, जानें खिलाड़ियों का नाम
ये भी पढ़ें- IPL मेगा ऑक्शन में ये बूढ़े खिलाड़ी भी होंगे, एक तो फंस चुका मैच फिक्सिंग में
ईशान–किशन
मुंबई इंडियंस के धुआंधार बल्लेबाज और भारतीय टीम की शान ईशान–किशन गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया को लेकर अकसर ही चर्चा में रहते हैं। अदिति पेशे से एक माॅडल हैं। वे मिस इंडिया 2017 रह चुकी हैं। वे मिस इंडिया राजस्थान का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। वे ईशान की गर्लफ्रेंड जरूर हैं पर वे धोनी और कोहली की फैन भी हैं। ईशान किशन और अदिति एक साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। खास बात ये है कि इनकी शादी की खबर जल्द ही कभी भी आ सकती है।
ऋषभ वर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features