वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट में अपने बल्ले के बल पर एक ऐसी उपलब्धि के करीब पहुंच गए हैं। जहां कई खिलाड़ी वर्षों हर तरह की क्रिकेट खेलने के बाद भी नहीं पहुंच पाते हैं। गेल पिछले कई सालों से वेस्टइंडीज की राष्ट्रीय टीम में अंदर बाहर होते रहे हैं लेकिन दुनियाभर में खेली जाने वाली टी-20 लीग्स में उनके बल्ले का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।

गेल टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। उनके नाम टी-20 क्रिकेट के कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जिनके करीब पहुंच पाना अन्य खिलाड़ियों के लिए नामुमकिन सा नजर आता है।
मैच खेलने के लिए इंग्लैंड के इस खिलाड़ी पर हर दिन लगेगा 3 लाख का जुर्माना
गेल अब तक टी-20 क्रिकेट में 9777 रन बना चुके हैं। वह पाकिस्तान प्रीमियर लीग में कराची किंग्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे। यदि यहां उनका बल्ला अगर चल निकला तो 223वां रन बनाते ही वह टी-20 इतिहास में 10 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच देंगे।
गेल के बाद टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में गेल के बाद ब्रैड हॉज और बैंडन मैकुलम हैं। ये दोनों गेल के रनों से 25 प्रतिशत पीछे यानी 2500 रन पीछे हैं।
गेल ने टी-20 में सबसे ज्यादा 18 शतक लगाए हैं। इसके बाद शतकों के मामले में दूसर नंबर पर न्यूजीलैंड के बैंडम मैकुलम हैं। उनके नाम टी-20 में 7 शतक हैं। इसके बाद ल्यूक राइट, माइकल कलिंगर छह-छह, डेविड वार्नर पांच, विराट कोहली चार और एबी डिविलियर्स 3 शतक लगा चुके हैं। इन सभी धाकड़ बल्लेबाजों से गेल कोसों आगे हैं। शायद ही कोई बल्लेबाज शतकों के मामले में उनसे आगे निकल पाए।
सहवाग ने गांगुली को कहा- चीनी, इसका कारण जान चौंक जाएंगे आप
गेल के नाम टी-20 क्रिकेट की सबसे लंबी पारी(175) गेल के ही नाम दर्ज है। इसके साथ ही 12 गेंद में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज के साथ साझा रूप से उनके नाम दर्ज है। 175 रन की पारी में 154 रन उन्होंने चौकों-छक्कों से बनाए थे।
गेल के नाम टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के दर्ज हैं। वह टी-20 में सबसे ज्यादा 717 छक्के और 749 चौके जड़ चुके हैं। गेल टी-20 में हर 8.68 गेंद में छक्का लगाते हैं। पूरे करियर में उनका छक्के लगाने का औसत स्थिर रहा है।
टी-20 में वह 78 अर्धशतक जड़ चुके हैं यह भी अपने आप में रिकॉर्ड है। सबसे ज्यादा अर्धशतकों के मामले में डेविड वार्नर हैं। वार्नर के नाम टी-20 में 59 अर्धशतक हैं।
रन औसत के मामले में गेल दूसरे खिलाड़ियों से थोड़ा पीछे हैं। बावजूद वह रन औसत के मामले में पांचवें स्थान पर हैं। टी-20 में रन औसत के मामले में सबसे आगे न्यूजीलैंड के क्रिस हैरिस(70.66) हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के पीटर मलान(44.08), पाकिस्तान के बाबर आजम(43.68) और फिल ह्यूज (42.69) का नंबर आता है। इन सभी खिलाड़ियों ने टी-20 में 34 से ज्यादा पारियां खेली हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features