इन दिनों रूस और यूक्रेन में घमासान मचा हुआ है। यूक्रेन के शहरों पर भी बमबारी शुरू हो चुकी है। सुपरमार्केट्स खाली हो चुके हैं। लोगों ने खाने–पीने की चीजें स्टाॅक कर के रख ली हैं। एटीएम तक खाली हो चुके हैं। लोग घरों में छुप कर रशिया की बमबारी का सामना कर रहे हैं.
ऐसे में वहां पर कई भारतीय भी फंसे हुए हैं, जिनके बारे में धीरे–धीरे अपडेट आ रही है। इस स्थिति में एक भारतीय खिलाड़ी के गुरु भी वहां पर फंसे हैं। यूक्रेन में उस गुरु के घर के बाहर बमबारी जारी है। तो चलिए जानते हैं इस भारतीय खिलाड़ी और उनके गुरु के बारे में।
रूस–यूक्रेन के युद्ध में फंसे भारतीय
रशिया और यूक्रेन के युद्ध के बीच कई देश और भी परेशान हो रहे हैं। बता दें वहां कई भारतीय भी फंसे हुए हैं। एक भारतीय खिलाड़ी के गुरु भी इन्हीं सब बमबारी के बीच यूक्रेन में फंस गए हैं। टोक्यो पैरालंपिक में ब्राॅन्ज मेडल हासिल करने वाले एथलीट शरद कुमार के गुरु की बात हो रही है। वे इस समय यूक्रेन में छुप कर समय काट रहे हैं। सिटी में रशिया की बमबारी के कारण उन पर और उनके परिवार पर खतरा बना ही हुआ है। पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी के गुरु का नाम निकिटिन है। ये यूक्रेन की राजधानी कीव से 500 किमी दूर एक जगह पर रहते हैं।
ये भी पढ़ें- क्रिकेट में सफल करियर के बाद अब बाॅक्सिंग रिंग में उतरे पांड्या, जानें क्यों
ये भी पढ़ें- के एल राहुल ने की ये हरकत, जीत लिया फैंस का दिल
इस खिलाड़ी के कोच रहे हैं निकिटिन
बता दें कि पैरालंपिक मेडलिस्ट ने इस दुखद घटना पर अपना दुख व्यक्त किया है। शरद कुमार ने अपने दुख के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है, ‘मेरे कोच निकिटिन से मेरी बात कुछ समय पहले ही हुई है। वे यूक्रेन के खारकीव शहर में बमबारी के बीच फंसे हुए हैं। ये यूक्रेन का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा शहर है। वे अपने घर के अंदर से बाहर हो रही बमबारी को पूरी तरह से सुन और देख सकते हैं। अब वे अपने घर से निकल कर वहीं पर स्थित अपने अंडरग्राउंड गैराज में जाने का प्लान कर रहे हैं।’
ऋषभ वर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features