Redmi का नया Redmi Note 10 स्मार्टफोन भारत में 17 मार्च को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली, Redmi की Note सीरीज का नया स्मार्टफोन Redmi Note 10 लॉन्चिंग के लिए तैयार है। फोन को 17 मार्च 2022 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन की लॉन्च की जानकारी कंपनी के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से दी गई है। कंपनी की तरफ से Redmi Note 10 स्मार्टफोन के लॉन्चिंग इवेंट की माइक्रो साइट को लाइव कर दिया गया है। बता दें कि Redmi Note 10 को ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी इसी ग्लोबल वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर सकती है. बता दें कि Redmi की तरफ से बीते 9 मार्च को ही Redmi Note 11 सीरीज के दो स्मार्टफोन Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro 5G को लॉन्च किया गया है।

Redmi Note 10 के स्पेसिफिकेशन्स

अगर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी जाएगी। जबकि इससे पहले तक Redmi के अफोर्डेबल स्मार्टफोन में पंच-होल डिस्प्ले दी जाती थी। फोन 6nm Qualcomm Snapdragon चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा। फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। फोन में बड़ी बैटरी दी गयी है। Redmi Note 10 स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। कंपनी के दावे की मानें, तो Redmi Note 10 स्मार्टफोन में बड़ी डिस्प्ले और बैटरी दी जाएगी। साथ ही फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com