गूगल क्रोम को लेकर हो जाइए सतर्क, चेतावनी जारी

डिजिटल जहां एक तरफ सुविधा बढ़ा रहा है वहीं, यह खतरनाक भी साबित हो रहा है। आनलाइन अपराध बढ़ रहे हैं और साइबर क्राइम की वजह से लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। लेकिन इस तकनीक के समय में सावधान रहने की जरूरत है। आज कुछ भी इंटरनेट से संभव है। सर्च इंजन के माध्यम से किसी भी चीज को खोजा जा सकता है और पता लगाया जा सकता है। कुछ दिन पहले ही सरकार ने ऐसे ही सर्च इंजन मंच गूगल क्रोम को लेकर लोगों को सतर्क किया है। आइए जानते हैं।

क्या दी है चेतावनी
मौजूदा समय में गूगल के अलावा क्रोम, मोजिला फायरफाक्स और अन्य कुछ सर्च इंजन हैं। लेकिन लोग गूगल क्रोम को ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सरकार के आईटी मंत्रालय की ओर से पिछले दिनों लोगों को सतर्क किया गया है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी सीईआरटी-इन ने लोगों को चेतावनी जारी करते हुए सावधान किया है। सीईआरटी-इन ने पहले मोजिला फायरफाक्स के लिए चेतावनी जारी की थी अब वहीं गूगल क्रोम के लिए चेतावनी जारी की है। कहा गया है कि जो बी 99.0.4844.74 के पहले वर्जन को उपयोग में ला रहे हैं उनको अपने सिस्टम को अपडेट करने के लिए कहा गया है।

क्या है खतरा
सीईआरटी-इन की ओर से क्रोम के उपयोगकर्ताओं को चेतावनी दी गई है। कहा गया है कि मंच पर काफी दिक्कतें आ रही हैं जिससे यह साइबर अपराधियों की नजर में आ सकता है और उपयोगकर्ताओं को हानि हो सकती है। मंच पर कई कमजोरियां भी हैं। इससे साइबर अपराधियों को अपना जाल फैलाने में काफी आसानी हो रही है। इसलिए सिस्टम हैक न हो मंत्रालय की ओर से चेतावनी जारी करके गूगल क्रोम को अपडेट करने को कहा गया है। गूगल क्रोम को अपडेट करने के लिए क्रोम खोलने के बाद स्क्रीन पर दाएं तरफ कोने में मोर का विकल्प होगा और यहां हेल्प पर क्लिक करके अबाउट क्रोम लिखा होगा। यहां इसे सेलेक्ट करते ही अपडेट गूगल क्रोम विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही क्रोम अपडेट होगा।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com