साल के पहले सूर्य ग्रहण पर शनिचरी अमावस्या का संयोग, जानिए उपाय

इस साल 2022 में पहला सूर्य ग्रहण अगले माह अप्रैल में लगेगा। इस दिन संयोग से शनिवार पड़ रहा है और अमावस्या होने के कारण यह शनिचरी अमावस्या का योग लेकर आया है। इस दिन में काफी अच्छे कार्य किए जा सकते हैं जिससे जीवन में लाभ मिलेगा। यह सूर्य ग्रहण राशियों पर भी असर डालेगा। आइए जानते हैं कि साल के पहले सूर्य ग्रहण पर संयोग का क्या महत्व है और यह किन राशियों पर असर डालेगा।

कब है सूर्य ग्रहण
यह सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल के दिन लग रहा है। इस दिन अमावस पड़ रही है। खगोलशास्त्रियों की मानें तो यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं है और न ही दिखाई देगा। इसलिए इसमें किसी प्रकार का सूतक भी नहीं माना जाएगा। हालांकि सूर्य का प्रभाव तो राशियों पर पड़ेगा ही इसलिए ज्योतिष के जानकार बता रहे हैं कि यह कुछ राशियों पर असल डाल सकता है। वैसे यह ग्रहण आपको दक्षिण अमेरिका के अलावा दक्षिण प्रशांत महासागर के कई जगहों पर दिखेगा।

शनिवार की अमावस्या का महत्व
सूर्य ग्रहण के दिन शनिवार है। इस दिन अमावस्या भी पड़ रही है। ऐसे में शनिवार को पड़ने वाली अमावस का महत्व बढ़ जाता है। इसे शनिचरी अमावस्या भी कहते हैं। कहा जाता है कि इस दिन स्ना करने के बाद दान करना चाहिए और अपने पितरों को याद करना चाहिएि। सूर्य ग्रहण वैसे तो 30 तारीख को रात में 12 बजे से बाहर के क्षेत्रों में होगा उसके पहले ही पितरों का तर्पण कर सकते हैं। वहीं वृषभ राशि के अलावा सिंह और धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण अच्छा है। इनको धन लाभ मिलेगा और रुके काम पूरे हो जाएंगे साथ ही नई अवसर मिलेंगे।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com