पॉडकास्ट के बढ़ते बाजार और उसकी लोकप्रियता को देखते हुए अब फेसबुक भी इसमें हाथ आजमाने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही फेसबुक में आपको पॉडकास्ट सुनने को मिल सकता है साथ ही वह आॅडियो क्रिएटर्स के लिए भी कुछ नए फीचर लाने जा रहा है। मेटा कंपनी अपने तमाम सोशल मीडिया मंच को जिसमें फेसबुक के अलावा वाट्सऐप और इंस्टा शामिल है उसमें कुछ न कुछ परिवर्तन करती रहती है। बदलाव से उपयोगकर्ताओं को काफी हद तक नयापन मिलता है। आइए जानते हैं क्या है नए फीचर्स में।

कैसे चलेगा फेसबुक पर पॉडकास्ट
देश में सबसे तेजी से पॉडकास्ट की लोकप्रियता बढ़ रही है। अमेरिका व एक अन्य देश के बाद भारत में इसके सुनने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब कई कंपनियां व लोग अपना पॉडकास्ट लांच कर रहे हैं। पॉडकास्ट के लांच होने से लोगों को काफी हद तक दूसरे प्लेटफार्म में जाने से छुटकारा मिल जाएगा। फेसबुक की ओर से यह सुविधा हर एक क्षेत्र में महारथ हासिल किए हुए लोग या नए लोग उठाएंगे। साथ ही फेसबुक साउंड बाइट पर भी परीक्षण करेगा और इसे बेहतर बनाने में जुटेगा। पॉडकास्ट के लिए अभी लोगों को फेसबुक से अलग लिंक पर जाना होता था, जो अब नहीं करना होगा।
आडियो क्रिएटर की तैयारी
मौजूदा समय में न केवल वीडियो क्रिएटर बल्कि आॅडियो क्रिएटर भी सामने आ रहे हैं। यह आवाज और संगीत से जुड़ा पेशा है। इसके लिए फेसबुक की ओर से आडियो क्रिएटर फंड लाया जाएगा। यह फंड जो इस आॅडियो के क्षेत्र में नए लोग आएंगे उनकी मदद करेगा। बताया जा रहा है कि अभी मौजूदा समय में 170 मिलियन से ज्यादा लोग फेसबुक से जुड़े हुए पॉडकास्ट पेज को लाइक और फालो करते हैं। कई मिलियन तो पॉडकास्ट समूह के सदस्य भी बने हुए हैं। फेसबुक आडियो रूम का परीक्षण कर रहा है। साथ ही लाइव आडियो रूम भी होंगे। आने वाले कुछ महीनों में यह लांच हो सकता है।
GB Singh
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					