गर्मी में पानी की ठंडी फुहार के साथ मिले हवा, लाएं ऐसा पंखा

गर्मी में सबका बुरा हाल है। अभी मई आया भी नहीं है और लोगों को 42 डिग्री से अधिक पारा जला रहा है। दोपहर में तो घर और दफ्तर में ही राहत है। इसके बाद शाम को जरूर थोड़ा छत पर और बाहर पार्क में घूमा जा सकता है। लेकिन जो घर पर हैं उनके लिए एसी और कूलर के अलावा पंखे की ठंडी हवा खाने का जुगाड़ कैसे बनें। तो इस बार कुछ ऐसी ही तकनीक के साथ बाजार में फैन मौजूद हैं। ये फैन हवा के साथ पानी की बौछार भी करते हैं जिससे राहत मिलती है। आइए जानते हैं।

क्या है यह फैन
जिनके यहां एसी नहीं है उनके यहां कूलर है। जिनके यहां कूलर नहीं है उनके यहां फैन है। लेकिन यह फैन और कूलर कैसे आपकी गर्मी को दूर कर सकते हैं। बजट और उसके बाद बिजली का बिल काफी हद तक परेशान करता है। ऐसे में अगर आपको गर्मी को भगाना है तो आप यह नया फैन ट्राय कर सकते हैं। यह एक तरह का वाटर स्प्रिकलर फैन है। बाजार में कई कंपनियों के आ रहे हैं। इसमें आपको हवा के साथ पानी की बौछार भी मिलती है।

नहीं है ज्यादा महंगा
आपको अक्सर शादी या फिर किसी समारोह में गर्मी के दिनों में ऐसे फैन मिल जाएंगे जो हवा के साथ पानी की हल्की सी बौछार भी छोड़ रहे होते हैं। इससे वातावरण ठंडा बना रहता है। यह एक काफी बढ़िया ठंडा करने वाला पंखा है। इसमें हवा भी ठंडी हो जाती है और जो पंखा आपको लू जैसी हवा दे रहा होता है वह आपको ठंडी हवा देता है। पंखे में छोटे छेदों से यह पानी की बौछार आती है। आपको कितना पानी चाहिए यह आप सेट कर सकते हैं। यह आपको डेढ़ हजार से ढाई हजार तक में मिल जाएगा। आप इसे आनलाइन और आफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकते है।
GB Singh 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com