महिंद्रा ला रही है सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानिए खूबियां

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद पूरी दुनिया का ध्यान अब उसके विकल्प की ओर है। पहले गैस को लेकर भी काम चल रहा था लेकिन यह भी एक ईंधन होने की वजह से इसके आपूर्ति में समस्या हो सकती थी। इसलिए अब देश बिजली के वाहनों की ओर देख रहा है। भारत में कई बड़ी कार कंपनियों ने बिजली वाहनों को बाजार में उतारना शुरू कर दिया है। कुछ वाहन आ चुके हैं जबकि कुछ लाइन में हैं। महिंद्रा की ओर से सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक वाहन को लाने का दावा किया जा रहा है। कभी टाटा ने नैनो लाकर दुनिया को चौकाया था। आइए जानते हैं।

महिंद्र का क्या है प्लान
महिंद्र एंड महिंद्रा की ओर से यह काम किया जा रहा है। भारत की बड़ी कंपनियों में शुमार महिंद्रा इसे लाने के लिए पूरी तरह तैयारी कर रही है। पुणे में कंपनी की ओर से वाहनों को दिखाया गया है। अभी तक महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक ट्रेओ आटो, ट्रेओ जोर डिलिवरी वैन, ट्रेओ टिप वेरिएंट और ई अल्फा मिनी टिपर और एटम क्वाड्रिसाइकिल लोगों के सामने पेश किया है। अभी महिंद्रा तीन पहिया सेगमेंट में 73.4 फीसद का बाजार कब्जाए हुए है जिससे यह पहले नंबर पर है।

क्या है महिन्द्रा की सस्ती कार
महिंद्रा की सस्ती इलेक्ट्रिक कार की बात करें तो यह काफी सस्ती बताई जा रही है। यह कई फीचर से लैस है। ई अल्फा में 1.5 किलोवाट बैटरी पैक है। यह एक बार चार्ज करने पर 80 किलोमीटर तक चलती है। लोडिंग क्षमता इसकी 310 किलोग्राम तक है। अभी  तक कामर्शियल वाहन ही लांच किया है। महिंद्रा एटम काफी अच्छी कार बताई जा रही है। यह तीन लाख रुपए तक होगी। वहीं, महिंद्रा एटम की कार की स्पीड 50 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी और चार्ज करने के लिए 5 घंटा लग सकता है। यह एक बार चार्ज करने पर 120 किलोमीटर तक चलेगी। यह एक कारनुमा इलेक्ट्रिक आटो रिक्शा भी होगा।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com