अपरा एकादशी का महिलाओं ने किया व्रत, व्रतियों पर होगी कृपा

ज्येष्ठ के महीने में कई त्योहार और व्रत होते हैं जिनमें सबसे खास है एकादशी का व्रत। एकादशी के व्रत में महिलाओं को काफी एहतियात रखनी होती है जिसका उनको फल मिलता है। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले कृष्ण पक्ष के एकादशी के व्रत को अचला या फिर अपरा एकादशी का व्रत भी कहते हैं। इसका काफी महत्व बताया जाता है। यह व्रत आज महिलाएं कर रही हैं। आइए जानते हैं।

आज व्रत कर रही हैं महिलाएं
एकादशी का व्रत काफी खास है। यह महिलाएं करती हैं और उनको इसका लाभ मिलता है। कहा जाता है कि इस व्रत को करने से सभी लोगों के कष्ट भी कटते हैं और कहते हैं कि उनको मोक्ष का द्वार भी मिलता है। आज महिलाएं यह व्रत कर रही हैं। कहा जाता है कि कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी का अलग महत्व है और कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहते हैं।

महिलाओं पर होगी कृपा
कहा जाता है कि एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति जो भी उपाय करता है वह अच्छा होता है। समस्याओं से मुुक्ति मिलती है। कहा गया है कि इस दिन गंगा का स्नान करना भी अच्छा होता है। जिससे मोक्ष की प्राप्ति होती है। एकादशी के दिन महिलाओं को पीपल के पेड़ पर जल जरूर चढ़ाना चाहिए। और वहां घी का दीपक भी जलाएं। एकादशी के दिन घर के सभी कोने में दीपक जरूर जलाना चाहिए। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप बी आपको दिन में 108 बार करना होगा। भगवान श्री हरि का शंख जलाभिषेक करना अच्छा होता है। व्रतियों को इस दिन भगवान को खीर का भोग लगाना चाहिए और तुलसी का पत्ता जरूर चढ़ाना चाहिए। इस दिन दान जरूर करें। पीले रंग का कपड़ा पहने। सबसे अच्छी बात है कि गुरुवार के दिन अपरा एकादशी पड़ रही है जिसका खास महत्व होता है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com