ये भारतीय क्रिकेटर्स उम्र में अपनी पत्नियों से हैं छोटे, देखें लिस्ट

क्रिकेट की बात हो और क्रिकेटर्स के निजी जीवन पर चर्चा न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। जब भी खेल जगत की बात होगी तो खिलाड़ियों के निजी जीवन पर भी टिप्पणियां होंगी। वैसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस क्रिकेटर की पत्नी उनसे उम्र में कितनी बड़ी हैं। एक की पत्नी तो छह साल बड़ी है। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में जिनकी पत्नियां उनसे उम्र में बड़ी हैं।

सचिन तेंदुलकर

पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बात करें तो वे अपनी पत्नी से 6 साल छोटे हैं। इनका क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम है। कई क्रिकेट प्रेमी इन्हें भगवान की उपाधि भी देते हैं। बता दें कि इनकी शादी डाॅक्टर अंजलि तेंदुलकर से साल 1995 में हुई थी। सचिन का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ था। वहीं सचिन की पत्नी डाॅक्टर अंजलि का जन्म 10 नवंबर 1967 में हुआ था।

विराट कोहली

विराट कोहली पत्नी अनुष्का से छह महीने ही छोटे हैं। हाल ही में विराट सभी फार्मैट से कप्तानी छोड़ने को लेकर खासा चर्चा में आ गए थे। कपल ने साल 2017 में शादी रचाई थी। इनकी शादी काफी लंबी डेटिंग के बाद हुई। कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को हुआ था। वहीं अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई, 1988 को हुआ था।

सुरेश रैना

सुरेश रैना पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रहे हैं। इनकी शादी साल 2015 में हुई थी। इन्होंने प्रियंका चौधरी नाम की लड़की से शादी रचाई है। खास बात ये है कि दोनों का जन्म एक ही साल 1986 में हुआ था। प्रियंका सुरेश से पांच पहीने नौ दिन की बड़ी हैं। सुरेश रैना 27नवंबर 1986 को जन्मे थे। वहीं पत्नी प्रियंका की बर्थ डेट 18 जून 1986 है।

ये भी पढ़ें-ये भारतीय क्रिकेटर्स उम्र में अपनी पत्नियों से हैं छोटे, देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें-राहुल द्रविड़ की जगह वीवीएस लक्ष्मण बने टीम इंडिया के कोच, पढ़ें खबर

जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया के तेज बाॅलर्स में से एक जसप्रीत बुमराह की पत्नी भी उनसे उम्र में बड़ी हैं। खास बात ये है कि जसप्रीत को मैच के दौरान स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन से ही प्यार हो गया था। दोनों लंबी डेटिंग के बाद मंगल सूत्र में बंध गए। जसप्रीत संजना से दो साल और सात महीने के छोटे हैं। बुमराह का जन्म 6 दिसंबर 1993 को और संजना का जन्म 6 मई 1991 को हुआ था।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com