गूगल मैप में आया नया फीचर, मिलेगी हर टोल की जानकारी

गूगल की ओर से आए एक से बढ़कर एक ऐप में कोई न कोई फीचर ऐड होता रहता है, इससे उसे उपयोग करने में काफी आसानी होती है। अब गूगल मैप को ही लीजिए, यह सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला ऐप है किसी भी यात्रा के दौरान। अब जानकारी मिली है कि इसमें एक नया फीचर जोड़ा गया है। यह फीचर आपको भारत में कहीं भी हाइवे की जानकारी पहले से देगा ताकि आप सतर्क हो जाएं। इस नए फीचर के बारे में ज्यादा जानकारी आइए जानते हैं।

हर सफर के लिए जरूरी ऐप
पहले जब किसी अंजान मार्ग पर जाते थे तो बस रास्ता पूछते हुए चलते थे। किसी दुकान पर किसी अंजान व्यक्ति से। लेकिन नेविगेशन के मामले में सुधार होने के बाद अब इसके लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। लोग बस गूगल मैप आन करते हैं और निकल पड़ते हैं अपनी राह पर। किसी भी दुर्गम इलाके में हो या फिर पहाड़ या जंगल पर अगर नेटवर्क आ रहा है तो कोई दिक्कत नहीं है। गूगल की ओर से हाल में ही गूगल मैप में जो फीचर जोड़ा गया है वह आपके सफर को और आसान और आरामदायक बनाता है।

टोल के साथ पैसे भी बताएगा
गूगल मैप में आपको सिर्फ यह नहीं बताया जाएगा कि आगे टोल पड़ रहा है बल्कि आपको यह भी बताया जाएगा कि  टोल में कितना रुपए शुल्क वसूला जाएगा। गूगल मैप नें यह नया फीचर आ गया है और यह काफी उपयोगी साबित हो रहा है। इसे कई अन्य जगह अप्रैल में उपयोग में लाया गया था, लेकिन भारत में इसे अब यूज कर रहे हैं। यह आईओएस और एंड्रायड दोनों में मिल जाएंगे। आप अगर भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका, इंडोनेशिया और जापान में भी इसका उपयोग कर सकेंगे। आप कीमत के अनुसार टोल के रास्ते को भी चुन सकते हैं। इसको उपयोग करने के लिए आपको एप खोलकर रूट का विकल्प देखना होा और तीन डाट पर क्लिक करके स्क्रीन पर स्वाइप करना होगा। यहां आपको चेंज टोल सेटिंग का विकल्प दिखेगा। उसे चुनेंगे और टोल रोड को सेलेक्ट करेंगे।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com