हिंदू धर्म के कैलेंडर के अनुसार हर महीने पड़ने वाली पूर्णिमा काफी खास होती है। इस दिन लोग व्रत करते हैं और पूजा करते हैं। लेकिन गुरु पूर्णिमा का अलग ही महत्व है। यह महर्षि वेद व्यास की याद में मनाया जाता है। इस दिन उनकी जन्मतिथि होने के कारण इसे गुरु पूर्णिमा कहते हैं। इस बार गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई के दिन मनाया जाएगा। इस बार पूर्णिमा बेहद खास है, क्योंकि यह 4 राजयोग से बन रही है। इसलिए महत्व बढ़ जाता है।

पड़ रहे हैं चार शुभ योग
महर्षि वेद व्यास ने महाभारत की रचना की थी। आषाढ़ मास में ही उनका जन्म हुआ था। आषाढ़ की पूर्णिमा को ही उनका जन्मदिन मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा पर लोग अपने ईष्ट देव की पूजा करते हैं और इसे मनाते हैं। इस बार बुधवार को 13 जुलाई के दिन पड़ रही है जिसमें चार खास योग भी है। जानकारी के मुताबिक, मंगल, बुध, गुरु और शनि की स्थिति यह शुभ योग बना रही है। रुचक, भद्र, हंस और शश शुभ योग बनने से यह खास है। मिथुन राशि में सूर्य और बुध की युति बुधादित्य योग भी है। यह काफी शुभ माना गया है।
कई कार्यों को बनाता है गुरु पूर्णिमा
गुरु पूर्णिमा पर शुभ योग आपके कई बिगड़े और रुके कार्यों को बनाने के लिए अच्छा होगा। कई तरह के उपाय करने से यह फल देता है। बताते हैं कि इस दिन पूजा करने से गुरु कृपा मिती है और यह आपकी कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करता है। इसलिए इस दिन पूजा करने का विशेष महत्व है। परेशानियों से घिरे रहने वाले लोग भी इस दिन पूजा करनी चाहिए और दिक्कतों और बाधाओं को कम करना चाहिए। कहते हैं कि जिनकी शादी में रुकावट है उनको भी पूजा करने से लाभ होता है।
GB Singh
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features