हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं कब करें व्रत, जानिए

सावन आ चुका है और भोलेनाथ का व्रत शुरू होने वाला है। 18 जुलाई से लोग भगवान महादेव का व्रत करेंगे। इस मास में बारिश होती है और हर तरह हरियाली ही दिखती है। इस महीने में हरितालिका तीज भी मनाई जाएगी। यह सुहागिन महिलाएं करती हैं। वो सजती और संवरती हैं और इस व्रत को पूरा करती हैं। यह त्योहार सावन के महीने में ही मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि यह कब है।

कब मनाई जाएगी हरितालिका तीज
हरितालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में तृतीया तिथि के दिन मनाई जाएगी। यह त्योहार वैसे तो सुहागिन महिलाएं रखती हैं लेकिन कुंवारी महिलाएं भी इसको रखती हैं। इस बार यह 30 अगस्त को मनाई जाएगी। भगवान शिव और पार्वती माता की पूजा इस दिन की जाती है। यह व्रत महिलाएं अपने पति के लिए रखती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

कैसे करें व्रत
हरितालिका व्रत में कई तरह के नियम होते हैं उनको जानना जरूरी है। नियमों का पालन करने से सुहागिन महिलाओं को काफी हद तक व्रत का फल मिलता है। इस व्रत के दौरान महिलाओं को जल और अन्न का सेवन करना नहीं होता है। माता पार्वती और शिव को याद करें। कहते हैं कि हरितालिका के व्रत के दौरान महिलाओं को पूरा दिन भजन और पूजा में रहना चाहिए, सोना नहीं चाहिए। कहा जाता है कि हरितालिका का व्रत कभी छोड़ना नहीं चाहिए। इसे हमेशा करना चाहिए। व्रत के दिन किसी पर गुस्सा नहीं करना चाहिए और संयम रखें। इस दिन सभी का सम्मान करें और झगड़े से दूर रहें।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com