पोटेशियम की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो रोजाना टमाटर जूस और सूप का करें सेवन …

सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी हैं। इनमें किसी एक पोषक तत्व की कमी से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। खासकर, पोटेशियम की कमी से हाई बीपी का खतरा बढ़ जाता है। आसान शब्दों में कहें तो शरीर में पोटेशियम की कमी से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। इसके लिए पोटेशियम रिच फूड्स जरूर खाएं। कई शोधों में दावा किया गया है कि पोटेशियम शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। यह दिल की धड़कन को नियंत्रित करता है। साथ ही मांसपेशियों और तंत्रिकाओं के सही से कार्य करने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा, शरीर में सोडियम को संतुलित करता है। सोडियम के असंतुलन से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। वहीं, उच्च रक्तचाप की समस्या से हृदय रोग होता है। रक्तचाप बढ़ना, शरीर में कमजोरी, थकान, मांसपेशियों में दर्द, कब्ज, बार-बार पेशाब आना और सांस लेने में परेशानी आदि पोटेशियम की कमी के लक्षण हैं। पोटेशियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं- पोटेशियम रिच फूड्स अगर आप पोटेशियम की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो रोजाना नारियल पानी जरूर पिएं। इसमें पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में पोटेशियम की कमी भी पूरी हो जाएगी। आप टमाटर जूस और सूप का भी सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप हरी सब्जियां जैसे पालक, बीन्स, हरी मटर और मसूर की दाल, आलू को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें भी पोटेशियम पाया जाता है। इसके अलावा, फल में आप एवोकाडो, केला, शकरकंद, खुबानी, खरबूजा, किशमिश आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं। आप इन चीजों का सेवन कर पोटेशियम की कमी को आसानी से दूर कर सकते हैं।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com