मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून परेड ग्राउंड स्थित महानगर पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में उत्तराखंड लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।
भाजपा लोकसभा चुनावी रणनीति के तहत बृहस्पतिवार को राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव कार्यालय शुरू करने जा रही है। महानगर कार्यालय से संचालित हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features