लखनऊ ।। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने चुनाव के पहले पारिवारिक कलह को लेकर यह कहा था कि वह केवल तीन महीने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहेंगे इसके बाद मुलायम सिंह यादव को यह पद वापस कर देंगे।
उत्तर प्रदेश चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव अब अपने कहे के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे या नहीं इसपर सभी की निगाहें हैं।
गायत्री प्रजापति के बीपीएल से ‘रईस’ बनने की पूरी कहानी
हालांकि यूपी किरण के मुताबिक अभी भी उनके घर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर मामला शांत नहीं हुआ है। यह कभी भी भयानक रूप ले सकता है।
क्या है मुलायम सिंह यादव की मंशा
सूत्रों की माने तो मुलायम सिंह यादव फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते हैं। इसको लेकर मंथन चल रहा है। यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर खुद यूपी विधानसभा में नेता विपक्ष बनकर राजनीति कर सकते हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features