ब्राजील में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। 29 अप्रैल को राज्य में भयंकर बाढ़ आई थी, तब से लेकर अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में बारिश और बाढ़ ने 169 लोगों की जान ले ली है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने ये जानकारी दी है।
इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में तीन और शव बरामद किए गए जबकि 56 लोग लापता हैं। आइएनस की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, यह राज्य में आई अब तक की सबसे खराब प्राकृतिक आपदा है। जानकारी के लिए बता दें, बाढ़ और उफनती नदियों के कारण 2.3 मिलियन से अधिक निवासी विस्थापित हो गए हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features