उत्तराखंड में प्रचलित गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ अर्थात चारों धाम में कपाट खुलने के बाद से गुरुवार रात्रि दस बजे तक कुल 13,84,688 (तेरह लाख, चौरासी हजार, छह सौ अठासी) श्रद्धालुओं पहुंच चुके थे। इस दौरान, विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से कुल 71 लोगों का इन धामों में अवसान हो गया।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को रात्रि दस बजे तक मात्र बारह घंटे में केदारनाथ धाम में एक श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मृत्यु हुई है। अब तक यहां कुल 34 की देह का अवसान हो चुका है। वहीं यमुनोत्री में कल दो श्रद्धालुओं की मृत्यु होने के बाद मृतकों की संख्या 15 हो गई। इससे पूर्व, अभी तक बद्रीनाथ में 16 और गंगोत्री में छह श्रद्धालुओं का परलोक गमन हुआ है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features