राजधानी दिल्ली और आस पास के इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ बूंदाबांदी हुई। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में बरसात से लोगों को राहत मिली है। लेकिन वहीं बारिश के बाद सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
इधर, मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में 33.6, आया नगर में 32.8 व पालम में 32.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 97 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी है। एनसीआर में नोएडा का सबसे कम 76 एक्यूआई रहा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features