भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आगामी फिल्म है ‘डंस’। आज गुरुवार को इसका पहला गाना रिलीज हुआ है।
खेसारी लाल याद की फिल्में हों या गाने, दर्शकों का उत्साह हमेशा चरम पर रहता है। फिलहाल खेसारी अपनी आगामी फिल्म ‘डंस’ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म का आज गुरुवार को पहला गाना जारी हो गया है। गाने का टाइटल है ‘तोर दिल हमरा में धड़केला’। यह गाना खेसारी लाल यादव और श्वेता सेन पर फिल्माया गया है। इस गाने में खेसारी जबर डासं करते दिखे हैं।
श्वेता सेन के साथ जमी खेसारी की केमिस्ट्री
खेसारी का ‘तोर दिल हमरा मे धड़केला’ गाना GMJ-ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी पर रिलीज हुआ है। इसे खेसारी लाल यादव ने गाया है। इसके गाने कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। इस गाने में श्वेता सेन के साथ खेसारी की केमिस्ट्री कमाल की है। दोनों ने जमकर डांस किया है। खेसारी ने अपने डांस मूव्स से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है।
फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
इस गाने पर खेसारी के फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स कह रहे हैं कि भोजपुरी का लेवल बदल गया है। एक यूजर ने लिखा, ‘कोई कितना भी दम लगा ले, लेकिन खेसारी का स्टारडम नहीं हिला पाएगा’। एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म ‘डंस’ का गाना तो बहुत लाजवाब है। अब तो फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है। खेसारी के वर्क फ्रंट की बात करें तो छठ पर उनकी फिल्म ‘राजा राम’ रिलीज हुई थी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features