बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ अपनी फिटनेस के लिए भी काफी पसंद किए जाते हैं। हाल ही में ‘भाईजान’ ने कपिल शर्मा के शो में ऐसा खुलासा किया जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल, उन्हें देखकर लगता नहीं है वो इतने गंभीर बीमारी से जूझ रहे हाेंगे। उन्होंने शो में बताया था कि वे अब पहले की तरह फिट नहीं हैं। उनका चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है।
सलमान खान की उम्र 59 है। इसके बावजूद उन्होंने अपना काम जारी रखा है। आपको बता दें कि सलमान खान ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और एवी मालफॉर्मेशन जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।
इन बीमारियों से जूझ रहे एक्टर
ट्राइजेनिमल न्यूरेल्जिया- एक गंभीर नर्व की बीमारी है जिसमें किसी भी इंसान को अचानक चेहरे पर दर्द होने लगता है।
एवी मालफॉर्मेशन- इस बीमारी में ब्लड वेसेल्स में ब्लड फ्लो रुक जाता है, या तो कम होने लगता है।
ब्रेन एन्यूरिज्म- इस बीमारी काे साइलेंट किलर कहा जाता है।
क्या है ब्रेन एन्यूरिज्म?
Mayo Clinic के मुताबिक, Brain Aneurysm एक गंभीर लेकिन साइलेंट बीमारी है। ब्रेन एन्यूरिज्म दिमाग के blood vessels में एक गुब्बारा जैसा होता है। इसे cerebral aneurysm या intracranial aneurysm के नाम से भी जाना जाता है। ब्रेन एन्यूरिज्म तब बनते और बढ़ते हैं जब ब्लड वेसेल्स में ब्लड फ्लो दबाव डालने लगता है। इससे ब्रेन एन्यूरिज्म का आकार बढ़ सकता है। अगर ये फट जाए तो दिमाग में ब्लीडिंग होने लगती है। इसे हम hemorrhagic stroke कहते हैं। अगर कोई एन्यूरिज्म फट जाता है, तो इससे मरीज की जान भी जा सकती है। इसके लिए तुरंत इलाज की जरूरत होती है।
क्या हैं इस बीमारी के लक्षण
इसके लक्षण लंबे समय तक नजर नहीं आते हैं, इसलिए इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। लक्षण कुछ इस प्रकार हैं –
अचानक और बहुत तेज सिरदर्द होना
आंखों के पीछे दर्द या दबाव महसूस होना
डबल विजन
कई मामलों में विजन लॉस
गर्दन में अकड़न
मतली या उल्टी
बेहोशी आना
दौरे पड़ना
इन्हें होता है सबसे ज्यादा खतरा
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो ऐसे में इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। वहीं स्मोक और ज्यादा शराब पीने वालों को भी इसका ज्यादा खतरा होता है। अगर आपकी फैमिली हिस्ट्री रही है तो संभव है कि आपको भी ये बीमारी जकड़ सकती है। 40 से 60 की उम्र के लोगों को इसका ज्यादा खतरा रहता है।