संजू सैमसन-रवींद्र जडेजा की ब्‍लॉकबस्‍टर डील हुई कंफर्म

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले 15 नवंबर को फ्रेंचाइजियां अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट बीसीसीआई को सौपेंगी। उससे पहले कुछ खिलाड़ियों को ट्रेड किया गया। इनमें सबसे चर्तित ट्रेड रहा रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन का। वहीं, मुबंई इंडियंस ने दो खिलाड़ियों को ट्रेड किया।

रवींद्र जडेजा
सीनियर ऑलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान रवींद्र जडेजा ट्रेड के बाद आगामी आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलेंगे। सीएसके के लिए 12 सीजन खेल चुके जडेजा लीग के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 250 से ज्यादा मैच खेले हैं। ट्रेड एग्रीमेंट के तहत उनकी लीग फीस 18 करोड़ रुपये से 14 करोड़ रुपये कर दी गई है।

संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान और भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन अब अपनी मौजूदा 18 करोड़ रुपये की लीग फीस पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। लीग के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक सैमसन ने 177 आईपीएल मैच खेले हैं। CSK उनके करियर की केवल तीसरी फ्रैंचाइजी होगी। संजू ने 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था। इस सीनियर खिलाड़ी ने दो सीजन- 2016 और 2017 दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे।

सैम करन
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन एक सफल ट्रेड के बाद अपनी मौजूदा लीग फीस 2.4 करोड़ रुपये पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से राजस्थान रॉयल्स (RR) में शामिल हो हो गए। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 64 आईपीएल मैच खेले हैं और आरआर उनकी तीसरी फ्रेंचाइजी होगी। इससे पहले वह 2019, 2023 और 2024 में पंजाब किंग्स और अन्य सीजन में सीएसके का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

मोहम्मद शमी
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) पहुंच गए हैं। शमी, जो आईपीएल 2025 सीजन से पहले 10 करोड़ में SRH के लिए दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, अपने मौजूदा प्राइज मनी के साथ LSG में चले गए हैं। सीनियर पेसर के पास अनुभव का खजाना है। 2013 में अपनी शुरुआत करने के बाद से पांच फ्रेंचाइजी में 119 आईपीएल मैच खेले हैं। 2023 में 17 मैच में 28 विकेट लेकर पर्पल कैप जीता था।

मयंक मार्कंडे
लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से सफल ट्रेड के बाद अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) में वापसी करेंगे। KKR द्वारा 30 लाख रुपये की फीस पर खरीदे गए मार्कंडे अपनी मौजूदा फीस पर MI में शामिल होंगे।

मार्कंडे ने अपने IPL करियर की शुरुआत MI के साथ की थी, जहां उन्होंने 2018, 2019 और 2022 में फ्रेंचाइजी के लिए खेला था। फिर 2021 में राजस्थान रॉयल्स और 2023 और 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले। उन्होंने 37 IPL मैचों में 37 विकेट लिए हैं।

अर्जुन तेंदुलकर
मुंबई इंडियंस से बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) पहुंच गये हैं। अर्जुन अपनी मौजूदा 30 लाख रुपये की फीस पर LSG में शामिल होंगे। 2021 की आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा पहली बार चुने जाने के बाद उन्होंने 2023 में इस फ्रेंचाइजी के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया।

नितीश राणा
बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा अब राजस्थान रॉयल्स (RR) से हुए ट्रेड के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह अपनी मौजूदा 4.2 करोड़ रुपये की फीस पर बने रहेंगे। राणा, जिन्होंने 100 से ज्यादा मैच खेले हैं, ने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी। जब श्रेयस अय्यर चोट के कारण बाहर हो गए थे।

डोनोवन फरेरा
ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा दिल्ली कैपिटल्स (DC) से सफल ट्रेड के बाद अपनी पहली फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR) में वापसी करेंगे। ट्रांसफर एग्रीमेंट के अनुसार, उनकी फीस 75 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है।

शार्दुल ठाकुर
पिछले सीजन रिप्लेसमेंट के रूप में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ रुपये में ट्रेड किया। 2025 मेगा ऑक्शन में शार्दुल अनसोल्ड रहे थे।

शेरफेन रदरफोर्ड
शेरफेन रदरफोर्ड को आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटन्स से मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया है। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस ने 2.6 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। उनका MI फ्रेंचाइजी में वापसी हुई है। साल 2020 में रदरफोर्ड ने मुंबई के लिए खेला था

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com