कर्नाटक. सुनैना गुस्से में पागल हो गई थी क्योंकि उनका सूदखोर पति उन महिलाओं का कर्ज माफ कर देता था जो उसके साथ सेक्स को राजी हो जाती थीं। आखिरकार उसने 6 अन्य लोगों की मदद से अपने पति की हत्या कर दी। 48 साल की महिला को अपने पति की हत्या के लिए हत्यारों को सुपारी देने के लिए गिरफ्तार किया गया है। जी. कुमार का पिछले हफ्ते गुरुवार को पुलकेशी नगर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले कलपल्ली कब्रिस्तान में हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने जी. कुमार की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी डोरीन कुमार समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि डोरीन को जब पता चला कि वह कर्ज न चुका पाने वाली महिलाओं को अपने साथ सेक्स के लिए मजबूर करता था तो उसने अपने पति की हत्या की साजिश रची। वह चार आरोपियों को 30 लाख रुपये देने के लिए राजी हो गई।
ईस्ट डिविजन पुलिस ने डोरीन के अलावा पैट्रिक पी. (25), एस. प्रभु (35), एस. दिनेश (29) और एस. अविनाश (30) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 54 साल का कुमार अपने घर के आस-पास के लोगों को ब्याज पर कर्ज देता था। वह महिलाओं को भी ब्याज पर कर्ज देता था। अगर कोई महिला कर्ज चुका पाने या ब्याज अदा कर पाने में नाकाम होती थी तो कुमार उसके सामने घिनौनी शर्त रखता था। वह उन महिलाओं से कहता था कि अगर वे उसके साथ सेक्स कर लें तो उनका कर्ज माफ कर देगा। कथित तौर पर उसके कुछ महिलाओं के साथ नाजायज संबंध थे जिसके बारे में उसकी पत्नी को पता था। डोरीन ने उसे अपने व्यवहार को बदलने की सलाह भी दी लेकिन जब उसने कोई ध्यान नहीं दिया पत्नी ने ही हत्या करा दी।
-साभार एनबीटी .
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features