लखनऊ : जानकीपुरम में बारात के दिन अचानक दूल्हे के घरवालों ने दो लाख रुपये दहेज की मांग रख गयी। लकड़ी वालों ने जब इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जतायी तो वर पक्ष ने बारात लाने से मना कर दिया। इसके लड़की की मां की तहरीर पर होने वाले पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकीपुरम की निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने शिवानी विहार, कल्याणपुर निवासी राम नरेश के बेटे राजकमल के साथ अपनी बेटी की शादी तय की थी। 16 अप्रैल को शादी तय थी। शादी की सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गयी थी। इस बीच अचानक बारात वाले दिन ही लड़के वालों ने दो लाख रूपये कैश की मांग रख दी। रुपये की मांग सुनते ही लड़की वाले हैरान हो गये।
उन लोगों ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जतायी तो लड़के वालों ने बारात लाने से इंकार कर दिया। लड़की के घरवालों ने समाज और बदनामी की दुहाई दी पर आरोपियों किसी भी तरह से राजी नहीं हुए और बारात लाने से इंकार कर दिया। शादी के दिन रिश्ता टूटने से लड़की समेत पूरा परिवार सदमे में आ गये। इसके बाद लड़की की मां शिकायत लेकर जानकीपुरम पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने इस संबंध में लड़के वालों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features