
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकता के लिए कप्तान गौतम गंभीर और सुनील नरेन ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 20 रन जोड़े। तीसरे ओवर में रन आउट होकर नरेन पवेलियन लौट गए। नरेन ने 11 गेंद में 16 रन बनाए। वह पिछली पारियों जैसा कमाल पुणे के खिलाफ नहीं दिखा सके।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुणे ने निर्धारित 20 ओवर में कप्तान स्टीव स्मिथ के नाबाद अर्धशतक और त्रिपाठी, रहाणे और धोनी की शानदार पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। स्मिथ 51 रन बनाकर नाबाद रहे। पुणे की ओर से राहुल त्रिपाठी और अजिंक्य रहाणे ने पारी की शुरुआत करते हुए टीम के लिए 7 ओवर में 62 रन बनाए। पारी के आठवें ओवर में पियूष चावला ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे राहुल त्रिपाठी को 37 रन पर बोल्ड कर दिया। यह पुणे को लगा पहला झटका था। 112 के स्कोर पर पुणे को दूसरा झटका लगा सुनील नरेन की गेंद पर रहाणे स्टंपिंग हो गए। उन्होंने 46 रन बनाए। रहाणे और स्मिथ के बीच दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी हुई। रहाणे अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके।
रहाणे के आउट होने के बाद धोनी और स्मिथ ने मोर्चा संभाला। धोनी और स्मिथ के बीच तीसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी हुई। तेजी से रन बना रहे धोनी कुलदीप की गेंद पर चकमा खाकर स्टंपिंग हो गए। धोनी ने 11 गेंद में 23 रन बनाए। कुलदीप ने 18वें ओवर में पुणे को दूसरा झटका दिया। धोनी केे बाद बल्लेबाजी के लिए आए मनोज तिवारी 1 रन बनाकर स्टंपिंग हो गए। पांचवें विकेट के लिए स्मिथ और क्रिस्टन ने 32 रन की साझेदारी कर पुणे को 182 के स्कोर तक पहुंचाया। क्रिस्टन पारी के आखिरी ओवर में कुलदीप की गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। कोलकाता की ओर से कुलदीप यादव 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा पियूष चावला और सुनील नरेन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features