बिहार। बिहार में योगी सरकार आने के बाद भी अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। बेख़ौफ़ अपराधी दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। नया मामला बिहार के हाजीपुर में हुआ है। जहां पर अपराधियों ने दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मार दी। घटना शहर के सदर थाना इलाके में सेंदुआरी गांव की।
शनिवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक गोली लगने से घायल दोनों युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
घायलों युवकों के मुताबिक बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने अचानक से गोली चला दी जिसके चलते दोनों युवक घायल हो गए। दो बाइक पर सवार चार युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया।
https://youtu.be/8IxgYMHTUTo