राशिफल: जानिये क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

बुधवार (28 सितंबर 2016) के राशिफल में जानिए, किस पर कृपा करेंगे भगवान गणपति

राशिफल: जानिये क्या कहते हैं आज आपके सितारे?
मेष- अपने हुनर से यश कीर्ति प्राप्त करेंगे। काम को टालने की कोशिश न करें। कारोबार में नई योजनाएं सफल होंगी। धैर्य, संयम रखकर काम करें। फैसले आपके पक्ष में होंगे। मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

वृष :- राजनीति से लाभ एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान किसी परिजन के मार्गदर्शन से होगा। कार्य में आशातीत सफलता मिलने से आत्मबल मजबूत होगा।

मिथुन:- अपने व्यवहार से कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान बनाएंगे। आज लापरवाही हानिकारक हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दीजिए और समय पर निर्णय लीजिये। संतान से खट-पट हो सकती है।

कर्क :- आपकी मेहनत से उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। नए राजनीतिक परिचय फायदेमंद होंगे। कारोबार में लाभदायी परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी की निंदा न करें। बहनों से विवाद होगा।

सिंह:- कम समय में समाज में लोकप्रियता हासिल करेंगे। व्यापार क्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या :-नए व्यापार की शुरुआत होने वाली है। नौकरी में पदोन्नति व स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण करने का प्रयत्न करेंगे। क्रोध की अधिकता तथा मन में व्याकुलता रहेगी।

तुला :-समय का दुरुपयोग न करें। आज वाहन सावधानी से चलाएं। भाइयों से वाद विवाद हो सकते हैं। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बन रही है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक :-कम समय में काम को पूरा करेंगे। किसी को भी धोखा न दें। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में संतोषजनक सुधार होगा। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

धनु :- दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए कारोबार का श्री गणेश करने वाले हैं। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।

मकर:- आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए उपयुक्त है। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। भाग्योदय के अवसर हैं। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। वाहन पर खर्च होगा। 

कुंभ :-अपनी जिमेदारी को समझें। अपनों को प्यार दें। आज व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक और अनुकूल संकेत प्राप्त होंगे। पुराने रुके निर्माण कार्य पूरे हो सकेंगे। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें।

मीन :- संतान के प्रति समय पर निर्णय लेवें। विवाह में आ रही अड़चन संतों के मार्गदर्शन से दूर होगी। पारिवारिक समस्या हल होगी। गृहस्थ जीवन में विवाद हो सकता है। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com