700 करोड़ के सृजन घोटाले में गिरफ्तार आरोपी महेश मंडल की मौत हो गई। पिछले रविवार को घोटाले में नाम सामने आने के बाद उसे भागलपुर से गिरफ्तार किया गया था। वो कैंसर की बीमारी से पीड़ित था और उसे हर हफ्ते डायलिसिस कराना पड़ता था।
बड़ी खबर: BJP नेता घर में ही बनाने लगा बम, लापरवाही से फटा बम, अन्य लोग भी घायल
वहीं दूसरी ओर परिवार ने महेश की मौत का जिम्मेदार पुलिस प्रशासन को ठहराया है। उनका कहना है कि जेल प्रशासन और पुलिस की लापरवाही की वजह से महेश की मौत हुई है।
महेश, जिला कल्याण विभाग में नाजिर के पद पर काम कर रहा था। महेश की गिरफ्तारी के बाद उसकी करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ। घोटाले के आरोपी महेश ने अपने गांव में जो आलीशान घर बनावाया था उसके बाथरुम में भी ऐसी लगाया हुआ था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features