अभी-अभी: सपा कार्यकर्ताओं ने मेट्रो स्टेशन पर किया हुआ बड़ा हंगामा, चारो तरफ मचा हडकंप....

अभी-अभी: सपा कार्यकर्ताओं ने मेट्रो स्टेशन पर किया हुआ बड़ा हंगामा, चारो तरफ मचा हडकंप….

सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। जिससे उन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज में कई सपाई घायल हो गए। उधर, हंगामा बढ़ते देख किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन बंद कर दिया गया।अभी-अभी: सपा कार्यकर्ताओं ने मेट्रो स्टेशन पर किया हुआ बड़ा हंगामा, चारो तरफ मचा हडकंप....Big Breaking: फ्लोप हो गयी लखनऊ मेट्रो रेल, ट्रैक पर अचानक हुई बंद, मचा हड़कम्प!

दरअसल, लखनऊ मेट्रो शुरू होने का क्रेडिट लेने के लिए सपाई बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट नगर स्‍टेशन के अंदर जा रहे थे। उन्हें अंदर जाने से रोका गया तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। वो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पोस्टर लिए हुए थे और अखिलेश-जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

वो अखिलेश के पोस्टर लेकर स्‍टेशन के अंदर जाना चाहते थे। पुलिस हंगामा करने पर उन पर लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से तितर-बितर करने का प्रयास किया। सपाइयों का कहना था कि लखनऊ मेट्रो शुरू करने का क्रेडिट पूर्व सीएम अखिलेश यादव को जाता है लेकिन भाजपा सरकार श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। 

लाठीचार्ज करते पुलिसकर्मी। 

बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल। 

सपाइयों को गिरफ्तार कर दूसरी जगह भेजा गया। 

किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। 

लाठीचार्ज से कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। 

इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस भी हुई।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com