दुनिया में पहली बार किसी इंसान के शरीर में ऐसी हड्डी लगाई गई है जिसे 3डी प्रिंटर से तैयार किया गया। अंदर से है इतना प्यारा ये घर, रहने का कर जाएगा दिल….
इस शख्स के पैर की हड्डी में इनफेक्शन लग गया था लेकिन चार महीने बीतने के बाद उसे इसके बारे में पता चला। तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड में रहने वाले 27 साल के रूबेन लचर प्रिंसेस एलेक्जेंड्रिया अस्पताल में भर्ती हो गए। छह महीने में पांच सर्जरी के बाद उनकी संक्रमित हड्डी निकाली गई।
इसी दौरान अस्पताल की एक मेडिकल टीम ने उनके स्वस्थ हड्डी और बाएं पैर की नसों की मदद से 3डी प्रिंटिंग तकनीक के जरिये नई हड्डियों को बनाने का काम शुरू किया।
अगस्त के अंत में आखिरी सर्जरी की गई जिसमें 14 घंटे लगे और डॉक्टरों ने नई हड्डियों को लचर के पैर में लगाया। अभी वह व्हीलचेयर पर हैं। डॉक्टरों ने कहा कि 18 महीने बाद वह अपने पांव पर खड़े हो सकेंगे।