आपको जानकर ही हैरानी होगी कि धरती पर एक ऐसा गांव भी है जो पिछले 10 साल से जल रहा है। इसका रहस्य आज तक कोई नहीं पता लगा पाया है।
VIDEO: अगर आपके पास भी है ऐसा 2 रुपए का सिक्का तो बन सकते हैं ‘लखपति’
कई महारथी कोशिश करके हिम्मत हार चुकें हैं लेकिन ये गुत्थी है कि सुलझने का नाम ही नहीं ले रही। इस गांव के किसी न किसी घर में रोजाना ऐसा वाकया होता है। इसलिए कई लोग अब इस गांव को ही अशुभ समझने लगे हैं। कुछ तो इसे बुरी शक्तियों का प्रकोप मान रहे थे, तो कुछ आलौकिक शक्तियों को इसका जिम्मेदार ठहराने लगे।
बता दें ये गांव इटली में है। यहां हो रही अजीबोगरीब इन घटनाओं के पीछे का कारण वैज्ञानिकों को भी पता नहीं चल पा रहा है। दरअसल, इस गांव में स्विच ऑफ होने के बाद भी फ्रिज, कार, मोबाइल और घर की अन्य वस्तुओं में खुद-ब-खुद आग लग है। लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर अपने आप आग कैसे लग जाती है?
इन घटनाओं को लेकर 2007 में एक इतालवी अखबार ने नागरिक सुरक्षा विभाग से लीक अंतरिम रिपोर्ट प्रकाशित की। रिपोर्ट में इसे ‘एलियन्स’ से जोड़ा जा रहा था। जब आग की जांच की गई तो उसमें आग का जिम्मेदार ‘अज्ञात विद्युत चुम्बकीय विकिरण (Radiation)’ को ठराया गया। लेकिन अभी भी वहां के निवासी इसे एक अलौकिक शक्ति के रूप में मानते हैं।
डर के मारे यहां के निवासियों को अपना घर छोड़ना पड़ रहा है। जब लोगों को इसके पीछे किसी तरह का वैज्ञानिक कारण नहीं पता चला तो वो अपने आप में ही अनुमान लगाने लगे। इस समस्या की शुरुआत 2004 में हुई, जब कई घरों में (एक कुकर और वैक्यूम क्लीनर सहित) दूसरे उपकरणों में खुद ब खुद आग लगने लगी। यहां तक फर्नीचर और पानी के पाइप में भी अपने आप आग भड़क उठी थी।
इस समस्या को दूर करने के लिए स्थानीय बिजली कंपनी ने इस गांव की बिजली काट दी थी, लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी रही। अधिकारियों और विशेषज्ञों ने गांव को खाली करवा कर समस्या का कारण पता लगाने की कोशिश की, जो नाकाम रही।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features